20 मार्च 2025 को मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए खुशियां आएंगी। व्यवसाय में लाभ, परीक्षा में सफलता और रोजगार मिलने की संभावना है। पारिवारिक खुशहाली रहेगी, अटके काम पूरे होंगे। यात्रा फायदेमंद रहेगी।

Lucky Rashi of 20 March 2025: 20 मार्च, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आएगा। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं मामलों में फायदा मिल सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। ये हैं 20 मार्च की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को होगा फायदा

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा फायदा बिजनेस में हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। दोस्तों की मदद से अटके हुए कामों में गति आएगी।

मिथुन वाले करेंगे बड़ी डील

इन राशि के जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उन्हें बड़ी डील मिल सकती है। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। इस समय जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

सिंह वाले की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। जिस भी काम में इस समय लगे हुए हैं, उसमें जल्दी ही सफलता मिलेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। किसी पार्टी में जाने का मौका भी मिलेगा। लव लाइफ पहले से काफी शानदार रहेगी।

तुला वाले करेंगे फायदेमंत्र यात्रा

इस राशि के लोग किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। मामा पक्ष की सहयोग मिलेगा। जो चाहते हैं वो काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख भी प्राप्त होगा।

मीन वालों को मिलेंगे शुभ फल

इस राशि के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इनका लव अफेयर रिश्ते में बदल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय अनुकूल है। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। सेहत में भी सुधार होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।