ज्योतिष के अनुसार, 6 अप्रैल, रविवार को वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए भाग्यशाली दिन है। इन राशियों के जातकों को नौकरी में सफलता, धन लाभ, पारिवारिक सुख और मान-सम्मान मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। 

Lucky Rashi Today: 6 अप्रैल, रविवार का दिन 4 राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इस दिन इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में भी ये लोग काफी खुशकिस्मत रहेंगे। ये हैं 6 अप्रैल, रविवार की 4 भाग्यशाली राशियां- वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को मिलेगी परफेक्ट जॉब

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग आज बन रहे हैं। जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उन्हें अधिकारियों की शाबासी मिलेगी। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील होने की संभावना है। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। संतान से खुशी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

सिंह वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनकर इन्हें खुशी होगी। परिवार के लोगों की सेहत में लाभ होगा। पिछले कईं दिनों से जो टेंशन बनी हुई है, उसमें भी राहत मिलेगी। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक वाले लेंगे सही निर्णय

इस राशि के लोग परिवार के साथ मिलकर सही निर्णय लेंगे, जिससे समाज में इन्हें मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है। धर्म-कर्म के मामलों में रूचि रहेगी। लोगों को मदद करके खुशी महसूस होगी। पुराने विवादों का निपटारा होगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर आएगी।

मीन वालों को मिलेगा उपहार

इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। मनचाहा भोजन मिलेगा। समाज और परिवार में में मान-सम्मान मिलेगा। दिन बहुत ही शुभ रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।