ज्योतिष के अनुसार, 9 अप्रैल को मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। मेष राशि वाले परिवार के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कर्क राशि वालों को संपत्ति से लाभ होगा। तुला राशि वालों को अतिरिक्त आय होगी। 

Lucky Rashi Today: 9 अप्रैल, बुधवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। इनके जीवन की कईं परेशानियां दूर हो जाएंगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का अच्छा रिटर्न भी इन्हें मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। सेहत को लेकर जो परेशानियां चल रही हैं, उसमें भी आराम मिलेगा। लव लाइफ के हिसाब से भी दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। ये हैं 9 अप्रैल, बुधवार की 4 भाग्यशाली राशियां- मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वाले लेंगे सही डिसीजन

इस राशि के लोग अपने परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे जो भविष्य के लिए बहुत सही साबित होगा। पैसों के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया तो वह समय पर मिल सकता है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का योग भी आज बन रहा है।

कर्क वालों को प्रॉपर्टी से होगा फायदा

इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से फायदा होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। संतान की कोई उपलब्धि आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है। सेहत को लेकर अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह भी दूर हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।

तुला वालों को होगी एकस्ट्रा इनकम

इस राशि के लोगों को आज एक्सट्रा इनकम होगी। पार्ट टाइम नौकरी भी मिल सकती है। महिलाओं के लिए दिन विशेष शुभ रहेगा, ये इनकी मनचाही शॉपिंग कर सकती हैं। प्यार के संबंध रिश्ते में बदल सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। घर में कोई छोटा-मोटा गेट दू गेदर हो सकता है।

वृश्चिक वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के बेरोजगा लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। मात-पिता का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन बहुत ही शुभ है। किसी रिश्तेदार के घर आने से आपको बहुत खुशी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।