16 अप्रैल 2025 को वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए परेशानी भरा दिन हो सकता है। व्यवसाय में हानि, अधिकारियों से नाराजगी, स्वास्थ्य में गिरावट और संतान से विवाद संभव हैं। दुश्मनों से सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें।

Unlucky Rashifal 16 April 2025: 16 अप्रैल, बुधवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इनके जीवन में भारी उथल-पुथल हो सकती है। इन्हें ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पडे़ंगे, जिसकी वजह से ये अपमानित महूसस कर सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान की सेहत को लेकर मन में टेंशन बनी रहेगी। पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर बड़ी बहस हो सकती है, जो ठीक नहीं है। ये हैं वो 5 राशियां- वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वालों को होगी हानि

इस राशि के लोगों को बिजनेस में कोई बड़ी हानि हो सकती है। नौकरी में अधिकारी इनसे किसी बात पर नाराज रहेंगे। इनकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। संतान के कारण किसी से विवाद की संभावना बनेगी। ये लोग किसी गैरकानूनी काम में फंस सकते हैं।

कर्क वाले रहें सावधान

इस राशि के लोग अपने दुश्मनों से सावधान रहें, नहीं तो इनके साथ कोई षड़यंत्र हो सकता है। किसी दूसरे के मामले में इनका नाम आ सकता है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से मन में टीस बनी रहेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में क्लेश की स्थिति बनेगी।

कन्या वालों का दिन रहेगा खराब

इस राशि के लोगों का दिन खराब रहेगा। पति-पत्नी का विवाद बड़ा रूप ले सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी में टारगेट पूरे न होने से परेशानी होगी।

वृश्चिक वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिसके कारण इनका पूरा दिन खराब हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से मन में उदासी बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है जिससे बजट गड़ब़ड़ा जाएगा।

मीन वाले न जाएं यात्रा पर

इस राशि लोग यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो इन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में दखल देंगे तो इनके साथ ही कुछ बुरा होगा। पैसों के मामले में भी दिन खराब रहेगा। इस दिन कोई भी बड़ा निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।