Unlucky Rashi of 3 September 2024: 3 सितंबर, मंगलवार का दिन 3 राशि वालों के बहुत ठीक नहीं रहेगा, इनकी लाइफ की परेशानियां आज कुछ ज्यादा ही बढ़ सकती हैं। 

Aaj Ki Unlucky Rashi 3 September 2024: 3 सितंबर, मंगलवार का दिन 3 राशि के लोगों ठीक नहीं कहा जा सकता। इनकी सेहत आज अचानक बिगड़ सकती है, दूसरों की समस्याएं इनके जीवन पर हावी हो सकती हैं। साथ ही साथ पैसों के मामले में भी इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिथुन वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों के लिए 3 सितंबर का दिन बहुत खराब रहने वाला है। इन्हें बिजनेस में नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में भी धन हानि की संभावना है। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। नौकरी की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। किसी कीमती वस्तु के गुम होने से टेंशन और भी बढ़ सकती है। संतान के कारण किसी से विवाद भी हो सकता है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।

तुला वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 3 सितंबर को कोई बुरी खबर मिलेगी, जिससे इनका पूरे दिन टेंशन में बीतेगा। इस दिन लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे, जिसके कारण समाज में इनका अपमान हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामले और भी उलझ सकते हैं। सावधान रहने की जरूरत है।

मीन वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 3 सितंबर को किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई डील हाथ से निकलने से नुकसान होगा। अनजान लोगों पर भूलकर भी भरोसा न करें। कोई गुप्त बात सावर्जनिक हो सकती है, जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं और मशीनरी का उपयोग भी सावधानी पूर्वक करें। लव लाइफ की स्थिति ठीक नहीं रहेगी।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


ये भी पढ़ें-

कब होगा साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण, कहां दिखेगा, क्या रहेगा समय? जानें A to Z