9 सितंबर, सोमवार का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। इनके जीवन में निगेटिविटी हावी रहेगी। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। जानें कौन-सी हैं वो अनलकी राशियां?

Aaj Ki Unlucky Rashi 9 September 2024: 9 सितंबर, सोमवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनकी लाइफ में एक के बाद कईं परेशानियां एक साथ आ सकती हैं। पैसों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को हो सकती है धन हानि
इस राशि के लोगों को 9 सितंबर को बिजनेस-नौकरी में बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। माता-पिता का सहयोग न मिलने से मन दुखी रहेगा। इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट करे से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा।

कन्या वालों की फसेंगे मुसीबत में
इस राशि के लोग 9 सितंबर को कईं मुसीबतों में फंस सकते हैं। नौकरी और बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में कोई भी लापरवाही न करें। कोई बुरी खबर भी इन्हें मिल सकती है। सेहत का भी ध्यान रखें।

मकर वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत 9 सितंबर को बिगड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष से होता हुआ फायदा रूक सकता है। पुराने विवाद के कारण पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे। लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी।

मीन वाले रहे सावधान
इस राशि के लोग 9 सितंबर को सावधान रहें। दुश्मन परेशान करेंगे। परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। सेहत के मामलों में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। लव लाइफ से जुड़े मामले उजागर होने से आपकी बदनामी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

किसने दिया था श्रीगणेश को श्राप? जानें 5 रोचक बातें, तीसरी सबसे ‘रहस्यमयी’


16 सितंबर से पहले करें 5 में से कोई 1 उपाय, बनी रहेगी बाप्पा की कृपा

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।