15 नवंबर बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:11 से 01:33 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की घर पर भोजन के लिए बुलाती हैं और तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 November 2023)
15 नवंबर 2023, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 01.47 तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:11 से 01:33 तक रहेगा।

भाई दूज 2023 का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2023 Shubh Muhurat)
भाई दूज पर बहन अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। ये कार्य शाम को करना शुभ माना जाता है। इस बार भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 से 08:55 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगी। इस दिन सूर्य और मंगल तुला राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

15 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 15 8:27 AM
चन्द्रास्त - Nov 15 7:11 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है।
अमृत काल - 06:21 PM – 07:56 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:08 AM – 05:56 AM

15 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:05 AM – 9:27 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:49 AM – 12:33 PM
वर्ज्यम् - 12:43 AM – 02:17 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Gochar November 2023: सूर्य के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों की जेब में आएगा पैसा?


Labh Panchami 2023: लाभ पंचमी कब, 17 या 18 नवंबर को? जानें सही डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।