MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर 5 शुभ योग, 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-बैंक बैलेंस में आएगा उछाल

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर 5 शुभ योग, 4 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-बैंक बैलेंस में आएगा उछाल

Ganesh Chaturthi 2025 Shubh Yog: इस बार गणेश चतुर्थी पर एक हीं बल्कि कईं दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास बन गया है। इन शुभ योगों का सबसे ज्यादा फायदा 5 राशि वालों को होगा।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 25 2025, 03:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गणेश चतुर्थी 2025 का राशिफल
Image Credit : Getty

गणेश चतुर्थी 2025 का राशिफल

Ganesh Chaturthi 2025 Rashifal: 27 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 1-2 नहीं बल्कि पूरे 5 शुभ योग बन रहे हैं। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत काम बार बनता है। इन सभी शुभ योगों के चलते गणेश चतुर्थी पर्व और भी खास हो गया है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी पर शुभ, शुक्ल, प्रीति और रवि योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा कर्क राशि में बुध और शुक्र साथ होने से लक्ष्मी नारायण नाम का राजयोग भी बनेगा। इन शुभ योगों का असर 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…


ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव 10 दिन ही क्यों मनाते हैं?

25
वृष राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली
Image Credit : Getty

वृष राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली

इस राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से बड़ा फायदा हो सकता है। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट किया है तो उसका फायदा भी इस समय मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
 

Ganesh Chaturthi 2025: किस ओर सूंड वाली गणेश प्रतिमा होती है शुभ?

35
कर्क वालों को होगा धन लाभ
Image Credit : Getty

कर्क वालों को होगा धन लाभ

इसी राशि में लक्ष्मी-नारायण योग बनेगा, इसलिए इस राशि के लोगों को जमकर धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को भी अपनी मेहनत का पूरा फायदा इस समय मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा-खास लाभ होगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।

45
तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Image Credit : Getty

तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। श्रीगणेश का आशीर्वाद इन पर बना रहेगा, जिससे इन्हें प्रॉपर्टी से लाभ होगा। अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेस में लाभ होगा। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। संतान की उपलब्धि आपके लिए गर्व का विषय बन सकती है। सेहत भी ठीक रहेगा।

55
मीन वालों को मिलेगी सफलता
Image Credit : Getty

मीन वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। घर में कोई नन्हा मेहमान भी आ सकता है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं वहीं बेरोजगारों के लिए रोजगार के योग बनेंगे। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
गणेश चतुर्थी

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved