Guru Gochar Febuary 2025: फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में गुरु मार्गी हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। इन 4 राशि वालों को अच्छा-खासा धन लाभ होगा। 

Guru Gochar Febuary 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। वर्तमान में ये ग्रह वृषभ राशि में वक्री है यानी उल्टी चाल चल रहा है। 2 फरवरी 2025 के बाद यानी 4 तारीख को गुरु ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। गुरु के मार्गी होने से 4 राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ये लोग प्रॉपर्टी के साथ-साथ नई कार भी खरीद सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों को रंक से राजा बना देते हैं शनिदेव

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को होगा धन लाभ

गुरु के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का लाभ इस समय मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी इनके काम से बहुत खुश रहेंगे। बिजनेस में भी बड़ी डील संभव है। पुश्तैनी संपत्ति से धन लाभ होगा। नया वाहन जैसे कार आदि भी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं।

सिंह वाले खरीदेंगे प्रॉपर्टी

गुरु के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को जमकर फायदा होगा। ये लोग नई प्रॉपर्टी जैसे मकान-दुकान आदि खरीद सकते हैं। इन लोगों का नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी टेंशन दूर होने से राहत मिलेगी।

तुला वालों को मिलेगी बड़ी सफलता

इस राशि के लोगों को गुरु के मार्गी होने से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिलेगा। इनके रौब में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। ससुराल पक्ष से संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। लव लाइफ शानदार रहेगा। इस समय आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ वालों को मिलेगी खुशखबरी

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी गुरु के मार्गी होते ही मिलेगी। पुश्तैनी संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। कर्ज अगर लिया है तो भी चुकता कर देंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बिजनेस में कोई फायदेमंद डील कर सकते हैं। लव लाइफ से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।


ये भी पढ़ें-

फरवरी में ग्रहों का गोचर: किन 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव?


4 राशियों पर धन की वर्षा, राजा जैसा जीवन देंगे लक्ष्मी नारायण योग


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।