10 जून, शनिवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:05 से 10:45 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में कुल 12 महीने होते हैं। इन सभी के अलग-अलग नाम और महत्व धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। हर मास का एक स्वामी नियत है। इसी तरह इन 12 महीनों में सूर्यदेव के 12 अलग-अलग रूपों की पूजा विभिन्न नामों से की जाती है। इन सभी की जानकारी पंचांग में उपलब्ध रहती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 June 2023)
10 जून 2023, दिन शनिवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 02.00 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन शतभिषा नक्षत्र दोपहर 03.39 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:05 से 10:45 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा और शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु-राहु मेष राशि में रहेगा। शनि-चंद्रमा की युति से विष योग, गुरु-राहु की युति से अंगारक योग और बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य नाम का योग बनेगा।

10 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jun 10 12:14 AM
चन्द्रास्त - Jun 11 12:54 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:52 PM

10 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:06 PM – 3:47 PM
कुलिक - 5:44 AM – 7:24 AM
दुर्मुहूर्त - 07:31 AM – 08:25 AM
वर्ज्यम् - 09:45 PM – 11:16 PM



ये भी पढ़ें-

Panchak June 2023: 9 जून की सुबह शुरू होगा चोर पंचक, शाम को भद्रा का संयोग, भूलकर भी न करें ये 3 काम


Adipurush मूवी के हर शो में 1 सीट हमेशा रहेगी खाली, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप


Jagannath Rath Yatra 2023: रथयात्रा से पहले 15 दिनों के लिए क्यों बंद कर दिए जाते हैं जगन्नाथ मंदिर के कपाट?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।