Aaj Ka Panchang: 12 फरवरी, रविवार को स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:53 से 06:17 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग का उपयोग पुरातन समय से ही कालगणना के लिए किया जाता रहा है। पंचांग में ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन से जुड़ी रोचक जानकारी उपलब्ध होती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 February 2023)
12 फरवरी 2023, दिन रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। रविवार को स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:53 से 06:17 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध और सूर्य मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

12 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 6:16 PM
चन्द्रोदय - Feb 13 12:06 AM
चन्द्रास्त - Feb 13 11:26 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03

12 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:41 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:29 PM – 4:53 PM
दुर्मुहूर्त - 04:47 PM – 05:32 PM
वर्ज्यम् - 08:05 AM – 09:42 AM



ये भी पढ़ें-

Valentine's Day 2023: लव लाइफ की हर परेशानी दूर कर सकते हैं ये वास्तु टिप्स, इन बातों का भी रखें ध्यान


Palmistry: नाखून के रूप, रंग और आकार से जानें कैसे कैसे लोगों को मिलता है किस्मत का साथ?


Hindu Tradition: व्रत-उपवास के दौरान खाई जाने वाली चीजों में सेंधा नमक का ही उपयोग क्यों किया जाता हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।