Aaj Ka Panchang: 12 जुलाई, बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। इन सभी के योग से एक सटीक पंचांग तैयार किया जाता है जो बहुत उपयोगी होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 July 2023)
12 जुलाई 2023, दिन बुधवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 06.00 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। बुधवार को भरणी नक्षत्र शाम 07.43 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:32 से 02:12 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

12 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 12 1:14 AM
चन्द्रास्त - Jul 12 2:40 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 02:48 PM – 04:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:16 AM – 05:04 AM

12 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:32 AM – 9:12 AM
कुलिक - 10:52 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:05 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम् - 08:18 AM – 09:58 AM


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 5 बातें


Shiv Bhajan Lyrics: ‘सुबह-सुबह ले शिव का नाम’ सावन में रोज ऐसे ही 10 भजनों से करें दिन की शुरूआत, बनी रहेगी महादेव की कृपा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।



Sawan Shivratri 2023: कब है सावन की शिवरात्रि, क्यों खास है ये तिथि, जानें इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?