13 अगस्त, रविवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 05:21 से 06:57 तक रहेगा। 

उज्जैन. प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 13 अगस्त, रविवार को है। इस दिन रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा। चूंकि अधिक मास 3 साल में आता है, इसलिए ये व्रत बहुत ही खास है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 August 2023)
13 अगस्त 2023, दिन रविवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 08.20 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन रवि प्रदोष का व्रत किया जाएगा। रविवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 05:21 से 06:57 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र और सूर्य कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और मंगल सिंह राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

13 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:57 PM
चन्द्रोदय - Aug 13 3:02 AM
चन्द्रास्त - Aug 13 5:14 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:57 PM
अमृत काल – इस दिन नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 AM – 05:17 AM
13 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:31 PM – 2:08 PM
कुलिक - 3:44 PM – 5:21 PM
दुर्मुहूर्त - 05:14 PM – 06:05 PM
वर्ज्यम् - 09:46 PM – 11:33 PM


ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat August 2023: कब है अधिक मास का अंतिम प्रदोष व्रत? जानें सही पूजा विधि, शुभ योग और मुहूर्त


Nagpanchami 2023: साल में सिर्फ 10 दिन के लिए खुलता है ये रहस्यमयी नाग मंदिर, इसे कहते हैं MP का ‘अमरनाथ’


Shivratri August 2023: 14 अगस्त को दुर्लभ संयोग में करें सावन अधिक मास शिवरात्रि का व्रत, जानें विधि, मंत्र और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।