14 अप्रैल, शुक्रवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। इनके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय नक्षत्रों का भी खास ध्यान रखा जाता है। कुल 27 नक्षत्र ज्योतिष में बताए गए हैं। इनके नाम इस प्रकार है- अश्विन, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 April 2023)
14 अप्रैल 2023, दिन शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बैसाखी पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सुबह 09.15 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। इनके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:27 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को सूर्य राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। एक ही राशि में सूर्य और राहु के होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। शुक्रवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

14 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - Apr 14 2:00 AM
चन्द्रास्त - Apr 14 12:54 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 PM – 12:52

14 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:35 PM – 5:09 PM
कुलिक - 7:45 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:41 AM – 09:31 AM और 12:52 PM – 01:42 PM
वर्ज्यम् - 12:58 PM – 02:27 PM



ये भी पढ़ें-

Chandal Yog 2023: कब से शुरू होगा चांडाल योग, कितने दिनों तक रहेगा, किन राशियों पर टूटेगा कहर?


Surya Gochar April 2023: 14 अप्रैल को 5 शुभ योग में सूर्य बदलेगा राशि, ये काम दिला सकते हैं आपको जबरदस्त फायदा


20 अप्रैल को दिखेंगे सूर्यग्रहण के 3 रूप, 10 साल बाद होगा ऐसा ग्रहण


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।