Aaj Ka Panchang: 14 मार्च, मंगलवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:34 से शाम 5:02 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय 5 बातों का ध्यान रखा जाता है, ये हैं- तिथि, नक्षत्र, करण, वार और योग। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी की संख्या अलग-अलग बताई गई है। नक्षत्र और योग की संख्या एक समान 27 है। तिथियों की संख्या 16 और करण की संख्या 11 है। वार 7 होते हैं। इन सभी की सूक्ष्म गणना करने के बाद ही पंचांग बनाया जाता है। पंचांग हमारे लिए बहुत उपयोगी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें शीतला सप्तमी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी का व्रत किया जाता है। इस दिन देवी शीतला की पूजा करने का विधान है। इस पूजा में देवी को ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है। महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठकर देवी शीतला की पूजा करती हैं। इस दिन घरों में ताजा भोजन नहीं बनाया जाता। एक दिन बनाया गया भोजन ही प्रसाद के रूप में खाया जाता है।

14 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 March 2023)
14 मार्च 2023, दिन मंगलवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शीतला सप्तमी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08.13 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:34 से शाम 5:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

14 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:40 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - Mar 14 12:02 AM
चन्द्रास्त - Mar 15 11:49 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 PM – 01:00 PM

14 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:38 AM – 11:07 AM
कुलिक - 12:36 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:02 AM – 09:50 AM और 11:22 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 01:39 PM – 03:13 PM


ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इन 9 दिनों में?


Sheetala puja 2023: चैत्र मास में ही क्यों करते हैं शीतला माता की पूजा? जानें इस परंपरा में छिपे विज्ञान को


Palmistry: हथेली की कौन-सी रेखाएं बताती हैं आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या बिजनेस में होगा फायदा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।