Aaj Ka Panchang: 17 मार्च, शुक्रवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 AM से दोपहर 12:35 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बना होता है। ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। अगर कहा जाए कि पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है तो गलत नहीं होगा। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। इनमें से विक्रम पंचांग सबसे प्रमुख है। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें दशा माता व्रत
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता का व्रत किया जाता है। इस दिन त्रिवेणी वृक्ष (नीम, पीपल और बरगद) की पूजा संयुक्त रूप से की जाती है। दशा माता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस दिन महिलाएं दिन भर व्रत करती हैं और शाम को एक समय भोजन कर उपवास पूर्ण करती हैं।

17 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 March 2023)
17 मार्च 2023, दिन शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02.00 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज दशा माता व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 AM से दोपहर 12:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

17 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - Mar 17 3:10 AM
चन्द्रास्त - Mar 17 1:57 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से 12:59

17 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:03 PM
कुलिक - 8:07 AM – 9:36 AM
दुर्मुहूर्त - 09:00 AM – 09:48 AM और 12:59 PM – 01:46 PM
वर्ज्यम् - 06:23 AM – 07:50 AM



ये भी पढ़ें-

Kharmas 2023: साल में कितनी बार आता है खरमास-क्या है खर का अर्थ? बहुत कम लोग जानते हैं इससे जुड़ी ये 5 बातें


Astro Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 7 काम, दुर्भाग्य पीछे पड़ सकता है आपके


Ram Navami 2023: राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से हर मुश्किल हो जाती है दूर, राम नवमी पर इस विधि से करें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।