17 मई, बुधवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सौभाग्य और आयुष्मान नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:23 से 2:02 तक रहेगा। 

उज्जैन. 17 मई, बुधवार को भगवान शिव से जुड़े एक नहीं दो व्रत किए जाएंगे। इस दिन पहले बुध प्रदोष व्रत किया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, बुध प्रदोष की पूजा शाम को की जाती है। इसके बाद शिव चतुर्दशी व्रत किया जोगा। इस व्रत में रात्रि के चारों प्रहर में शिव पूजा का विधान है। इस दिन कई शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 मई 2023)
17 मई 2023, दिन बुधवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष और शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को रेवती नक्षत्र सुबह 07.40 तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सौभाग्य और आयुष्मान नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:23 से 2:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही बुध, गुरु और राहु स्थित है। इस तरह मेष राशि में चार ग्रह होने से चतुर्ग्रही योग बन जाएगा। इस दिन सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र मिथुन राशि में रहेगा।

17 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:49 AM
सूर्यास्त - 6:57 PM
चन्द्रोदय - May 17 4:00 AM
चन्द्रास्त - May 17 4:55 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:56 AM – 12:49

17 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:27 AM – 9:06 AM
कुलिक - 10:44 AM – 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:56 AM – 12:49 PM
वर्ज्यम् - 03:25 AM – 05:00 AM



ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत में किस पेड़ की पूजा की जाती है और क्यों?


Shani Jayanti 2023: शनिदेव ही नहीं उनकी पत्नियों का नाम लेने से भी दूर होते हैं बुरे दिन, जानें इनके नाम


Weird Tradition: यहां कुत्तों से करवाते हैं बच्चों की शादी, इस परंपरा से जुड़ी वजह जान आप भी रह जाएंगे शॉक्ड


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।