18 मई, गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और शोभन नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:02 से 3:40 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये शुभ-अशुभ योग ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति के कारण बनते हैं। जब कोई 4 ग्रह एक ही राशि में होते हैं तो चतुर्ग्रही योग बनता है। ऐसा ही एक योग 18 मई, गुरुवार को बनेगा। इस दिन मेष राशि में चंद्रमा, गुरु, राहु और बुध ग्रह एक साथ रहेंगे। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 मई 2023)
18 मई 2023, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को अश्विनी नक्षत्र सुबह 07.22 तक रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और शोभन नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:02 से 3:40 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में रहेगा, जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र मिथुन राशि में रहेगा।

18 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- विष्टि और शकुन
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 6:58 PM
चन्द्रोदय - May 18 4:36 AM
चन्द्रास्त - May 18 5:54 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:56 AM – 12:49

18 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:48 AM – 7:27 AM
कुलिक - 9:05 AM – 10:44 AM
दुर्मुहूर्त - 10:11 AM – 11:04 AM और 03:27 PM – 04:20 PM
वर्ज्यम् - 05:01 PM – 06:38 PM


ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत में किस पेड़ की पूजा की जाती है और क्यों?


Shani Jayanti 2023: शनिदेव ही नहीं उनकी पत्नियों का नाम लेने से भी दूर होते हैं बुरे दिन, जानें इनके नाम


Weird Tradition: यहां कुत्तों से करवाते हैं बच्चों की शादी, इस परंपरा से जुड़ी वजह जान आप भी रह जाएंगे शॉक्ड


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।