Aaj Ka Panchang: 20 जून, मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:49 से शाम 5:30 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक 2 या इससे अधिक ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं तो कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। इन शुभ-अशुभ योगों का असर हमारे जीवन पर भी होता है। 20 जून को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही मंगल और शुक्र ग्रह स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग बनेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

20 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 June 2023)
20 जून 2023, दिन मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 01:07 तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। आज से ही उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा आरंभ होगी। मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:49 से शाम 5:30 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही शुक्र और मंगल स्थित है। इस तरह कर्क राशि में त्रिग्रही योग बन जाएगा। इस दिन सूर्य मिथुन राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृषभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

20 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jun 20 7:13 AM
चन्द्रास्त - Jun 20 9:19 PM

20 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:07 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:28 PM – 2:09 PM
दुर्मुहूर्त - 08:26 AM – 09:20 AM और 11:24 PM – 12:07 AM
वर्ज्यम् - 07:31 AM – 09:18 AM


ये भी पढ़ें-

Jagannath Rath Yatra 2023: आंखों पर पट्टी बांधकर बदलते हैं भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा, क्या है ब्रह्म पदार्थ जिसे आज तक कोई नहीं देख पाया?


Jagannath Rath Yatra 2023: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।