22 अप्रैल, शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, त्रिपुष्कर, सवार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक साल में 4 अबूझ मुहूर्त होते हैं, अक्षय तृतीया भी इनमें से एक है। इस बार ये पर्व 22 अप्रैल, शनिवार है। इस पर्व से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। भगवान विष्णु ने इसी दिन नर-नारायण, परशुराम और हयग्रीव के रूप में जन्म लिया था। इसी तिथि से भगवान श्रीगणेश ने महाभारत का लेखन कार्य शुरू किया था। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 April 2023)
22 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र सुबह 11.29 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, त्रिपुष्कर, सवार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:15 से 10:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को गुरु राशि बदलकर मेष में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु और सूर्य स्थित है। राहु और गुरु के साथ होने से चांडाल योग बनेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, केतु तुला में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

22 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- कौलव, तैतिल और गर
यम गण्ड - 2:00 PM – 3:36 PM
कुलिक - 6:04 AM – 7:39 AM
दुर्मुहूर्त - 07:46 AM – 08:36 AM
वर्ज्यम् - 04:06 PM – 05:46 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:50

22 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:00 PM – 3:36 PM
कुलिक - 6:04 AM – 7:39 AM
दुर्मुहूर्त - 07:46 AM – 08:36 AM
वर्ज्यम् - 04:06 PM – 05:46 PM



ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया पर 7 शुभ योग, ग्रहों की स्थिति भी रहेगी शुभ, जानें खरीदी के श्रेष्ठ मुहूर्त?


Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को, राशि अनुसार शॉपिंग से मिलेंगे शुभ फल, जानें क्या खरीदें?


Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती 22 अप्रैल को, क्यों लिया भगवान विष्णु ने ये अवतार? जानें पूजा विधि व शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।