Aaj Ka Panchang: 22 जून, गुरुवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:09 से 03:50 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, चतुर्थी तिथि के स्वामी स्वयं भगवान श्रीगणेश हैं, इसलिए महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वरद चतुर्थी कहते हैं। इस बार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 22 जून, गुरुवार को है, इसलिए इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 June 2023)
22 जून 2023, दिन गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 05:28 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को आश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:09 से 03:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार की रात चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और मंगल कर्क राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृषभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

22 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 22 9:03 AM
चन्द्रास्त - Jun 22 10:39 PM

22 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:45 AM – 7:26 AM
कुलिक - 9:07 AM – 10:48 AM
दुर्मुहूर्त - 10:14 AM – 11:08 AM और 03:36 PM – 04:30 PM
वर्ज्यम् - 05:48 PM – 07:36 PM


ये भी पढ़ें-

Jagannath Rath Yatra 2023: खास पानी से तैयार होता है भगवान जगन्नाथ का भोग, सोने के घड़े से निकालते हैं इसे


Jagannath Rath Yatra 2023: इस काम में 1 दिन भी चूके तो 18 साल के लिए बंद हो जाएगा भगवान जगन्नाथ का मंदिर !


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।