22 मई, सोमवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहंगे। राहुकाल सुबह 7:26 से 9:05 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है जैसे शक, युधिष्ठिर आदि, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 मई 2023)
22 मई 2023, दिन रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र सुबह 10:37 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहंगे। राहुकाल सुबह 7:26 से 9:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा और शुक्र मिथुन राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल कर्क राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

22 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 6:59 PM
चन्द्रोदय - May 22 7:34 AM
चन्द्रास्त - May 22 9:48 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:56 AM – 12:49

22 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:44 AM – 12:23 PM
कुलिक - 2:02 PM – 3:41 PM
दुर्मुहूर्त - 12:49 PM – 01:42 PM और 03:28 PM – 04:21 PM
वर्ज्यम् - 07:43 PM – 09:27 PM



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: क्यों शगुन के पैसों में 1 रुपया ज्यादा दिया जाता है जैसे 51 या 101?


Jagannath Rath Yatra 2023: त्रिपुष्कर सहित इन 3 शुभ योगों में शुरू होगी जगन्नाथ रथयात्रा, जानें सही डेट


Mahesh Navmi 2023 Date: कब मनाया जाएगा महेश नवमी पर्व, कौन से शुभ योग बनेंगे इस दिन? जानें इसकी कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।