Aaj Ka Panchang: 24 जनवरी, मंगलवार को शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मृत्यु नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:21 से 4:43 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग का अर्थ है पांच अंग, पंचांग का उपयोग अक्सर शुभ मुहूर्त देखने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके और भी कई उपयोग हैं। पंचांग में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, दिशा शूल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, विभिन्न व्रत-त्योहारों की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। यही कारण है कि पंचांग पुरातन समय से ही कालगणना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 Januray 2023)
24 जनवरी 2023, दिन मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03.22 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा, जिसमें देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मंगलवार को शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मृत्यु नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:21 से 4:43 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, साथ ही राशि में कुंभ और शनि भी रहेंगे। इस दिन सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

24 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- शतभिषा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Jan 24 9:17 AM
चन्द्रास्त - Jan 24 8:59 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:16 से 12:59

24 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:56 AM – 11:17 AM
कुलिक - 12:38 PM – 2:00 PM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 11:19 PM – 12:12 AM
वर्ज्यम् - 03:52 AM – 05:20 AM


ये भी पढ़ें-

Palmistry: 7 प्रकार के होते हैं हाथ, जानें कैसे हाथ वाले होते हैं अपराधी और कैसे हाथ वाले बनते हैं बिजनेसमैन?


Hindu Tradition: शवयात्रा के दौरान क्यों बोलते हैं ‘राम नाम सत्य है’, क्या आप जानते हैं ये 3 कारण?


मैरिड लाइफ की खुशहाली के लिए पति-पत्नी दोनों को ध्यान रखनी चाहिए ये 4 बातें



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।