24 मई, बुधवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:23 से 2:03 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं। इन नक्षत्रों 12 राशियों में बांटा गया है। जब कोई ग्रह किसी राशि में होता है इस दौरान वह उस राशि के नक्षत्रों में भी भ्रमण करता है। पुष्य को इन सभी नक्षत्रों का राजा कहा गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 मई 2023)
24 मई 2023, दिन बुधवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 3.06 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और इसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:23 से 2:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा, इस राशि में मंगल ग्रह पहले से स्थित है। इस दिन शुक्र मिथुन राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

24 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:00 PM
चन्द्रोदय - May 24 9:22 AM
चन्द्रास्त - May 24 11:24 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है।

24 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:25 AM – 9:05 AM
कुलिक - 10:44 AM – 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:57 AM – 12:50 PM
वर्ज्यम् - 12:02 AM – 01:49 AM


ये भी पढ़ें-

Nautapa 2023 Upay: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, ये उपाय करने से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, हर परेशानी होगी दूर

Palmistry: हथेली में ये रेखा छोटी हो तो जल्दी होती है मृत्यु, ब्रेन हेमरेज हो सकता है कारण


Hindu Tradition: विदाई से पहले दुल्हन अपने घर की चौखट यानी देहली की पूजा क्यों करती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।