28 अप्रैल, शुक्रवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:24 तक रहेगा। 

उज्जैन. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी बगलामुखी की जयंती मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 28 अप्रैल, शुक्रवार को है। देवी बगलामुखी 10 महाविद्याओं में से एक है। इन्हें तंत्र की देवी भी कहा जाता है। वैसे तो देवी बगलामुखी के हमारे देश में अनेक मंदिर हैं, लेकिन दतिया में स्थित पीतांबरा पीठ देवी का प्रमुख तीर्थ स्थान है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 April 2023)
28 अप्रैल 2023, दिन शुक्रवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 04.00 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन देवी बगलामुखी की जयंती मनाई जाएगी। शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 09:53 तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:24 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

28 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Apr 28 12:27 PM
चन्द्रास्त - Apr 29 2:08 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM – 12:49 PM

28 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:36 PM – 5:13 PM
कुलिक - 7:36 AM – 9:12 AM
दुर्मुहूर्त - 08:33 AM – 09:24 AM और 12:49 PM – 01:41 PM
वर्ज्यम् - 12:14 AM – 02:01 AM



ये भी पढ़ें-

Badrinath Temple: कितनी चाबियों से खुलता है बद्रीनाथ मंदिर, पहले कौन करता है पूजा, कैसा है प्रतिमा का स्वरूप?


Ganga Saptami 2023: गंगा जल के 5 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी परेशानियां


May 2023 Festival List: मई 2023 में होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, शनि जयंती और निर्जला एकादशी भी इसी महीने


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।