28 मार्च, मंगलवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, द्विपुष्कर, सौभाग्य और शोभन नाम के 5 अन्य योग भी रहेंगे।  

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। चंद्रमा हर ढाई दिन में, बुध ग्रह 23 दिन में, शुक्र डेढ़ से 2 महीने में, मंगल 45 दिन में, गुरु 12 महीने में, शनि ढाई साल में, राहु-केतु 18 महीने में और सूर्य 30 दिन में राशि बदलते हैं। किसी कारणों से इनके राशि परिवर्तन के समय में अंतर आ सकता है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 March 2023)
28 मार्च 2023, दिन मंगलवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 07:00 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा, इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। मंगलवार को मृगशिरा नक्षत्र शाम 05.32 बजे तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, द्विपुष्कर, सौभाग्य और शोभन नाम के 5 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:34 से शाम 5:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

28 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Mar 28 11:02 AM
चन्द्रास्त - Mar 29 1:16 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 से 12:56

28 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:29 AM – 11:01 AM
कुलिक - 12:32 PM – 2:03 PM
दुर्मुहूर्त - 08:53 AM – 09:41 AM और 11:20 PM – 12:07 AM
वर्ज्यम् - 02:50 AM – 04:37 AM



ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2023 Date: कब मनाया जाएगा हनुमान जयंती पर्व? जानें सही डेट, शुभ योग और इनके जन्म की कथा


Traditions of Navratri: क्या आप जानते हैं नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास, क्यों बोते हैं जवारे, देवी के मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों?


Ram Navami 2023: 300 से ज्यादा भाषाओं में लिखी गई है राम कथा, कौन-सी रामायण सबसे ज्यादा प्रचलित है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।