29 मार्च, बुधवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग रहेंगे। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 2:03 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग बनाते समय इन सभी का बारीकी से अध्ययन किया जाता है। इसके अलावा पंचांग में ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी भी मिलती है। कब कौन सा ग्रहण होगा, इसके बारे में भी पंचांग में विस्तृत रूप से बताया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 March 2023)
29 मार्च 2023, दिन बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा, इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। बुधवार को आर्द्रा नक्षत्र रात 8 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग रहेंगे। इनके अलावा शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 2:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

29 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 29 11:54 AM
चन्द्रास्त - Mar 30 2:07 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है

29 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:57 AM – 9:29 AM
कुलिक - 11:00 AM – 12:31 PM
दुर्मुहूर्त - 12:07 PM – 12:56 PM
वर्ज्यम् - 09:33 AM – 11:20 AM


ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023: भगवान श्रीराम के 5 मंदिर हैं बहुत खास, सभी से जुड़ी हैं खास मान्यताएं और परंपराएं


Ram Navami 2023: राम नवमी पर यहां काटी जाती है रावण के पुतले की नाक, 100 साल पुरानी ये परंपरा


Shubh Muhurat March 2023: 28 से 31 मार्च तक शुभ योग, खरीदी-इन्वेस्टमेंट करने से होंगे फायदे-कर शुरू कर सकते हैं नया काम भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।