Aaj Ka Panchang: 31 मई, बुधवार को चित्रा नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 2:04 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी कहा जाता है। इस बार ये तिथि 31 मई, बुधवार को है। निर्जला एकादशी का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

31 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 मई 2023)
31 मई 2023, दिन बुधवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01:46 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा, इसे साल की सबसे बड़ी एकादशी कहते हैं। इस दिन चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। बुधवार को चित्रा नक्षत्र होने से कालदंड नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन व्यातीपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 2:04 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, मंगल कर्क राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

31 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- चित्रा
करण- आनंद और कालदण्ड
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - May 30 2:37 PM
चन्द्रास्त - May 31 2:46 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नही है

31 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:24 AM – 9:04 AM
कुलिक - 10:44 AM – 12:24 PM
दुर्मुहूर्त - 11:57 AM – 12:51 PM
वर्ज्यम् - 02:16 PM – 03:55 PM


ये भी पढ़ें-

June 2023 Festival List: जून 2023 में 16 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, एक क्लिक से यहां जानें पूरी डिटेल


Nirjala Ekadashi 2023: बचना चाहते हैं मुसीबतों से तो निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम


Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनना शुरू, किस ग्रंथ में है श्रीराम के बाल स्वरूप का वर्णन?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।