Aaj Ka Panchang: 5 फरवरी, रविवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और रवि नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में तिथियों का विशेष महत्व है। पंचांग बनाते समय तिथियों का विशेष ध्यान रखा जाता है। तिथियों को भी दो भागों में बांटा गया है। इन्हें करण कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में करण की संख्या 11 बताई गई है। ये चर और अचर में बांटे गए हैं। इन 11 करणों में 7वें करण विष्टि का नाम ही भद्रा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माघी पूर्णिमा आज, बहुत खास है ये तिथि
इस बार 5 फरवरी, रविवार को माघ मास की पूर्णिमा है। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस तिथि का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस बार माघी पूर्णिमा पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन संत रविदास की जयंती भी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ के राजिम में लगने वाला पुन्नी मेला भी इसी तिथि से शुरू होता है।

5 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 February 2023)
5 फरवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास पूर्णिमा तिथि रहेगी। रविवार को पुष्य नक्षत्र दोपहर लगभग 12 बजे तक रहेगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और रवि नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह शाम 04:49 से 06:12 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

5 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 6:12 PM
चन्द्रोदय - Feb 05 5:57 PM
चन्द्रास्त - Feb 06 7:35 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:02 PM

5 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:40 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:26 PM – 4:49 PM
दुर्मुहूर्त - 04:44 PM – 05:28 PM
वर्ज्यम् - 02:32 AM – 04:19 AM


ये भी पढ़ें-

Astrology Tips: घर के सामने इन चीजों का होना बढ़ाता है दुर्भाग्य, जानें कैसे बच सकते हैं इससे?


Palmistry: हाथ की कौन-सी अंगुली किस ग्रह से जुड़े शुभ-अशुभ फल देती है, क्या जानते हैं आप?


Shri Ramcharit Manas: कितने कांड हैं श्रीरामचरित मानस में, इनमें से पांचवें का नाम सुंदरकांड ही क्यों रखा गया?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।