6 अप्रैल, गुरुवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस और इसके बाद चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:02 से 3:35 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है। पंचांग से ही दिन भर के मुहूर्त, योग, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आदि के बारे में जाना जा सकता है। पंचांग हमारे दैनिक कामों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। पंचांग से ही ग्रहणों की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। पंचांग को आधुनिक कैलेंडर भी कहा जा सकता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज मनाएं हनुमान जन्मोत्सव
धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 6 अप्रैल, गुरुवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हर साल इस तिथि पर हनुमानजी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन देश के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन भी किए जाते हैं।

6 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 April 2023)
6 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 10:04 तक रहेगी। इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तथि शुरू हो जाएगी। गुरुवार को हस्त नक्षत्र दोपहर 12.41 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस और इसके बाद चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:02 से 3:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को शुक्र ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। रात में चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और राहु मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

6 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Apr 06 6:59 PM
चन्द्रास्त - Apr 07 6:51 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से 12:54

6 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:18 AM – 7:51 AM
कुलिक - 9:24 AM – 10:56 AM
दुर्मुहूर्त - 10:25 AM – 11:15 AM और 03:22 PM – 04:11 PM
वर्ज्यम् - 08:59 PM – 10:38 PM


ये भी पढ़ें…

Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi: 6 अप्रैल को करें ये आसान उपाय, हर परेशानी दूर करेंगे बजरंगबली


Hanuman Jayanti 2023: कहां है दुनिया का वो एकमात्र मंदिर, जहां पत्नी के साथ पूजे जाते हैं हनुमानजी?


Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर मंदिर में कैसे लगती है अर्जी, सपने से कैसे पता चलता है आपकी अर्जी स्वीकार हुई या नहीं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।