9 अप्रैल, रविवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:08 से 6:41 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दिन करें विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विकट संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार ये तिथि 9 अप्रैल, रविवार को है। इस दिन महिलाएं दिन भर व्रत करती हैं और शाम को पहले श्रीगणेश की पूजा करती हैं और इसके बाद चंद्रमा के दर्शन के बाद ही भोजन करती हैं। इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

9 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 April 2023)
9 अप्रैल 2023, दिन रविवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 09.35 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। इस दिन विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा। रविवार को विशाख नक्षत्र दोपहर 2.00 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:08 से 6:41 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र वृषभ राशि में, बुध और राहु मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

9 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - Apr 09 9:55 PM
चन्द्रास्त - Apr 10 8:52 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से 12:54

9 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:28 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:35 PM – 5:08 PM
दुर्मुहूर्त - 05:01 PM – 05:51 PM
वर्ज्यम् - 05:57 PM – 07:31 PM



ये भी पढ़ें-

Easter Sunday 2023: कौन थे प्रभु यीशु, क्यों मनाते हैं ईस्टर संडे, सूली पर चढ़ाए जाने के कितने दिन बाद हुए थे पुनर्जीवित?


Vikat Sankashti Chaturthi 2023: विकट संकष्टी चतुर्थी 9 अप्रैल को, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, कब होगा चंद्रोदय?


Shukra Gochar April 2023: 2 मई तक वृषभ राशि में रहेगा शुक्र, सिर्फ 1 राशि को छोड़कर सभी को देगा शुभ फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।