Aaj Ka Panchang: 9 फरवरी, गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दन बनेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:28 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। अधिकांश लोग ये जानते हैं कि पंचांग के शुभ मुहूर्त आदि निकाले जाते है जबकि पंचांग में और भी कई रोचक जानकारियां उपलब्ध होती हैं, जो हमारे काम की होती है। पंचांग में इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत
हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार 9 फरवरी, गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को द्विजप्रिय रूप की पूजा का विधान है। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही ये व्रत संपूर्ण होता है।

9 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 February 2023)
9 फरवरी 2023, दिन गुरुवार को फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा। गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:28 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध और सूर्य मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

9 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - Feb 09 9:25 PM
चन्द्रास्त - Feb 10 9:43 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:03

9 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:07 AM – 8:30 AM
कुलिक - 9:54 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:49 AM – 11:34 AM और 03:16 PM – 04:01 PM
वर्ज्यम् - 07:30 AM – 09:13 AM


ये भी पढ़ें-

khatu mela 2023: कब से शुरू होगा खाटूश्यामजी का लक्खी मेला, भक्तों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?


Propose Day Tips: राशि अनुसार चुनें पार्टनर और करें प्रपोज, नहीं सताएगा रिजेक्शन का डर और मिलेगी सक्सेस


Mahashivratri 2023: शिव पूजा में की गई गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका दुर्भाग्य, हमेशा ध्यान रखें ये 5 बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।