Diwali Rashifal 2024: इस बार दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास यानी शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में नई खुशियां और उम्मीद आ सकती हैं। 

Diwali Rashifal 2024 In Hindi: कार्तिक मास की अमावस्या यानी 31 अक्टूबर, गुरुवार को इस बार दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास बन गया है। इन राशि वालों को दिवाली पर कईं शुभ फल मिलेंगे। धन लाभ के साथ-साथ इन्हें अन्य कईं फायदे भी होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को होगी एक्सट्रा इनकम

दिवाली पर इस राशि के लोगों को अतिरिक्त आय होने के योग हैं। इन लोगों को इस दिन कोई गुड न्यूज भी मिलेगी जिसके चलते इनकी टेंशन दूर हो सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई इन्हें खुश कर देगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के साथ उत्सव मानकर खुशी मिलेगी।

सिंह वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोग दिवाली के मौके पर खुशी का अनुभव करेंगे। इनका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। पति-पत्नी के बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग बनी रहेगी, जिससे ये काफी खुश रहेंगे। समस्या का समाधान होगा। दोस्तों के साथ मिलना-जुलना होगा, जिससे आप हर परेशानी दूर जाएंगे।

कन्या वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों को दिवाली पर कोई गुड न्यूज मिलेगी साथ ही अटका हुआ पैसा भी मिलेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद होंगे। पहले किए गए इन्वेस्मेंट का फायदा इस समय हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी दिवाली के मौके पर खरीद सकते हैं। भविष्य में इससे इन्हें कईं गुना फायदा भी होगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ-साथ प्रमोशन भी संभव है। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा होगा।

मीन वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों होने के योग इस समय बन रहे हैं। कंपनी इनके काम से काफी खुश रहेगी। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर के लिए शॉपिंग करेंगे, जिससे समाज में इनका रुतबा बढ़ेगा। उधार दिया हुआ पैसा भी इन्हें इस समय मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के 6 मुहूर्त, नोट करें टाइमिंग


राशि अनुसार ये उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, दिवाली 2024 पर करें


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।