जन्माष्टमी 2024 पर कौन होगा मालामाल, किसे मिलेगी नौकरी? जानें राशिफल से
Janmashtami 2024: इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसका फायदा 4 राशि वालों को होगा। इन राशि वालों को धन लाभ के साथ अन्य फायदे भी होंगे।

कब है जन्माष्टमी 2024?
Janmashtami 2024 Rashifal: धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार ये पर्व 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसका प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जन्माष्टमी पर हर्षण, सुस्थिर, वर्धमान के साथ ही सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी रहेगा। साथ ही पंचमहापुरुषों में से एक शश योग भी इस दिन बन रहा है। आगे जानिए कौन-सी 4 राशि वाले रहेंगे लकी…
वृषभ वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को जन्माष्टमी पर बन रहे शुभ योगों का सबसे ज्यादा फायदा होगा। धन लाभ के कईं मौके मिलेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। संपत्ति के मामले में भी ये लकी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। अटके हुए कामों में गति आएगी।
कर्क वाले रहेंगे भाग्यशाली
इस राशि के लोग काफी भाग्यशाली रहेंगे। इनके जीवन में खुशियों के कईं मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किस्मत का पूरा-पूरा साथ इस दौरान इन्हें मिलेगा।
सिंह वालों को चमकेगा करियर
इस राशि के लोगों के करियर को अचानक किस्मत का साथ मिलेगा। कोई बड़ी सफलता इस दौरान मिल सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पारिवारिक विवादों का अंत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज जन्माष्टमी के मौके पर मिल सकती है। फैमिली लाइफ में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से कोई योजना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों को कोई बड़ी उपलब्धि इस समय मिल सकती है। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
कैसे मानें कि हमारे पहले कईं जन्म हो चुके हैं? जानें प्रेमानंद बाबा से
जन्माष्टमी 2024 कब, कैसे करें पूजा? मंत्र और शुभ मुहूर्त सहित जानें पूरी डिटेल
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।