- Home
- Astrology
- Horoscope
- Surya Gochar June 2024: 15 जून को सूर्य करेगा मिथुन में प्रवेश, 4 राशि वाले हो जाएं सावधान-हो सकती है धन हानि
Surya Gochar June 2024: 15 जून को सूर्य करेगा मिथुन में प्रवेश, 4 राशि वाले हो जाएं सावधान-हो सकती है धन हानि
Surya Gochar June 2024: ज्योतिष शास्त्र और धर्म ग्रंथों दोनों में ही सूर्य का विशेष महत्व है। सूर्य की पूजा से शुभ फल मिलते हैं और समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होता है इसलिए प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल चढ़ाने का नियम बनाया गया है।

जून 2024 में सूर्य कब बदलेगा राशि?
Surya Rashifal June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है, सूर्य भी इनमें से एक है। सूर्य लगभग 30 दिन तक एक राशि में रहता है, इसके बाद वह आगे की राशि में प्रवेश करता है। इस तरह सूर्य 365 दिनों में एक राशि चक्र पूरा करता है। वर्तमान में सूर्य वृषभ राशि में है, ये ग्रह 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि बदलने से कुछ राशि के लोगों को अशुभ परिणाम भुगतने होंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
वृषभ वाले के शुरू होंगे बुरे दिन
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। ये लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। उधार दिये हुए पैसा डूब सकते हैं।
कर्क वाले हो जाएं सावधान
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने से इस राशि के लोग सावधान हो जाएं क्योंकि दुश्मन इनके खिलाफ को साजिश रच सकते हैं। माता-पिता से विवाद की स्थिति बनेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण भागदौड़ की स्थिति बनेगी। संतान पर नजर रखें।
वृश्चिक वालों को होगी धन हानि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से धन हानि हो सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी खराब रहेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनका पद जा सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
कुंभ वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं जो सूर्य के ही पुत्र हैं। सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है। संतान के कारण किसी से विवाद होगा। समाज में अपमान का सामना करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम नहीं मिलने से निराशा होगी।
ये भी पढ़ें-
कैसी पत्नी से ‘बिना पत्नी’ के रहना ही बेहतर है?
Mahabharat Interesting Facts: महाभारत युद्ध में पांडव और कौरव सेना के लिए कौन बनाता था भोजन?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।