MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Mangal Gochar June 2024: मंगल के राशि बदलने से बनेगा ‘खतरनाक’ योग, 4 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Mangal Gochar June 2024: मंगल के राशि बदलने से बनेगा ‘खतरनाक’ योग, 4 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Mangal Gochar June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। मंगल भी इन ग्रहों में से एक है। इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। 

2 Min read
Manish Meharele
Published : May 28 2024, 01:42 PM IST| Updated : May 28 2024, 01:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मंगल के राशि बदलने से बनेगा अशुभ योग
Image Credit : freepik

मंगल के राशि बदलने से बनेगा अशुभ योग

Mangal Rashifal June 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में स्थित है। 1 जून 2024 को ये ग्रह मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। ऐसी स्थिति में शनि और मंगल का दृष्टि संबंध बनेगा, जिससे विस्फोटक नाम का अशुभ योग निर्मित होगा। इस अशुभ योग का सबसे ज्यादा प्रभाव 4 राशियों पर होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
मेष राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन
Image Credit : freepik

मेष राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन

इसी राशि में मंगल का गोचर होगा, इसलिए सबसे ज्यादा परेशानी इस राशि के लोगों को ही होगी। इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे और पैसा भी अधिक खर्च होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति और खराब हो सकती है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।

35
कर्क वालों को होगा नुकसान
Image Credit : freepik

कर्क वालों को होगा नुकसान

इस राशि के लोगों को पैसों का नुकसान हो सकता है। बिजनेस में हाथ आया मौका निकल सकता है। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। उधार दिया पैसा अटका सकता है या डूब सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है, नहीं तो कोई आपको धोखा भी दे सकता है। ये समय सोच-समझकर फैसला लेने का है।

45
कन्या वाले रहेंगे नौकरी से परेशान
Image Credit : freepik

कन्या वाले रहेंगे नौकरी से परेशान

इस राशि के लोग नौकरी से परेशान रहेंगे। टारगेट पूरा न होने के कारण अधिकारी इनसे नाराज रहेंगे। बात नौकरी छोड़ने तक भी पहुंच सकती है। ऑफिस में किसी से हॉट टॉक होने से आपका इमप्रेशन भी खराब हो सकता है। ये समय इन्वेस्टमेंट करने का बिल्कुल भी नहीं है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

55
मकर वाले रहें सावधान
Image Credit : freepik

मकर वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इन्हें परेशान करेंगे और षड़यंत्र भी रच सकते हैं। बच्चों के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान की गतिविधि के कारण समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

क्या माता-पिता के कर्मों का फल संतान को भोगना पड़ता है?


Achala Ekadashi 2024: अचला एकादशी पर बन रहे 4 शुभ योग, जानें कैसे करें पूजा-मंत्र, शुभ मुहूर्त की डिटेल?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved