Mangal Rashifal June 2024: ग्रहों का सेनापति कहा जाने वाला मंगल ग्रह 1 जून को अपनी ही राशि मेष में प्रवेश कर चुका है। मंगल का ये राशि परिवर्तन कुछ लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं, मंगल भी इनमें से एक है। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। ये ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थिति में होता है, उसके पास काफी अधिक अचल संपत्ति जैसे मकान, जमीन आदि होती है। वहीं जिसकी कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उसे क्रोध बहुत आता है और जमीन-जायदाद का अभाव होता है। 1 जून 2024 को ये ग्रह मीन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मेष में आ चुका है। मंगल की ये स्थिति कुछ राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वालों को संपत्ति से होगा लाभ
इस राशि के लोगों को अचल संपत्ति जैसे मकान, दुकान या जमीन आदि से फायदे के योग इस दौरान बनेंगे। पुश्तैनी संपत्ति का कोई मामला यदि अटका हुआ है तो उसमें सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में भी वृद्धि इस समय हो सकती है। इस समय लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

सिंह वालों को होगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों के प्रमोशन के योग इस समय बन सकते हैं, साथ ही अच्छा-खासा इंक्रीमेंट भी होगा। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके लिए राहत लेकर आएगी। माता-पिता की सहायता से कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा।

तुला वालों को मिलेगी गुड न्यूज
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लाइफ में चली आ रही परेशानियां कुछ कम होंगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। इस समय किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा निकट भविष्य में मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से कईं शुभ फल मिलेंगे। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की कोई बड़ी उपलब्धि आपका सम्मान बढ़ा सकती है।


ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2024: शनिवार को तेल खरीदना क्यों मानते हैं अशुभ?


Astro Tips For Somvar: सोमवार को क्या करें और क्या करने से बचें, इस दिन किन चीजों का दान करने से बढ़ेगा गुड लक?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।