MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Mangal Gochar July 2023: मंगल ने किया सिंह राशि में प्रवेश, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें किस राशि पर कैसा होगा इसका असर?

Mangal Gochar July 2023: मंगल ने किया सिंह राशि में प्रवेश, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें किस राशि पर कैसा होगा इसका असर?

Mangal Rashifal July 2023: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल रक्त का कारक ग्रह है और लोगों के साहस और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। ये ग्रह सिंह राशि में आ चुका है। इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। 

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 01 2023, 10:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, कैसा होगा आप पर असर...
Image Credit : Asianet News

मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, कैसा होगा आप पर असर...

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। इसे क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। (Mangal Rashifal July 2023) मंगल ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलता है। 1 जुलाई, शनिवार से ये ग्रह राशि बदलकर कर्क से सिंह में आ चुका है। ये सूर्य के स्वामित्व की राशि है। मंगल के सिंह राशि में आने से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। उज्जैन (Ujjain) के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा (Astrologer Pt. Nalin Sharma) से जानिए मंगल के राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर होगा…

213
मेष राशि
Image Credit : Asianet News

मेष राशि

मंगल का गोचर इस राशि से पांचवें स्थान पर होगा। प्रतियोगी परीक्षा में चयन हो सकता है। व्यापारी वर्ग, रियल स्टेट और प्रॉपर्टी के काम में लगे हुए लोगों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। आयात और निर्यात से जुड़े व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद दिखाई दे रही हैं।

313
वृषभ राशि
Image Credit : Asianet News

वृषभ राशि

मंगल का गोचर इस राशि के चौथे भाव में होगा। प्रॉपर्टी और रियल स्टेट में काम कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर आपके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो अभी उसे नहीं करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

413
मिथुन राशि
Image Credit : Asianet News

मिथुन राशि

मंगल का गोचर इस राशि के तीसरे भाव में होगा। ऐसा होने इस राशि के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। शत्रुओं का प्रभाव कम होगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। पिता के सहयोग से अधूरा काम पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं।

513
कर्क राशि
Image Credit : Asianet News

कर्क राशि

मंगल का गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव यानी धन स्थान पर होगा। आपको पैतृक व्यवसाय से फायदा हो सकता है। इस समय किसी भी कोर्ट केस में ना उलझे। वाणी का बहुत संयमित तरीके से इस्तेमाल करें। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

613
सिंह राशि
Image Credit : Asianet News

सिंह राशि

मंगल का गोचर इसी राशि में होगा। इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। मां की सेहत खराब हो सकती है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है। ससुराल पक्ष से पैसों का लेन-देन न करें। किसी को पैसा उधार न दें। नौकरी बदलनने के लिए समय अनुकूल है।

713
कन्या राशि
Image Credit : Asianet News

कन्या राशि

मंगल का गोचर इस राशि के बारहवें भाव में होगा। इस राशि वालों को व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पैसों का नुकसान होने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में परेशानी होगी। अति उत्साह में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। भाई-बहनों से तनाव हो सकता है। पत्नी की सेहत का ख्याल रखें।

813
तुला राशि
Image Credit : Asianet News

तुला राशि

मंगल का गोचर इस राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। इस राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में फायदा होगा। अटका काम पूरा हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा होगा। कोर्ट कचहरी के विवाद से दूर रहें क्योंकि शत्रु नुकसान पहुंचा सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

913
वृश्चिक राशि
Image Credit : Asianet News

वृश्चिक राशि

मंगल का गोचर इस राशि के दसवें भाव में होगा। वर्कप्लेस पर इनका सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। कठिन लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त कर लेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल है।

1013
धनु राशि
Image Credit : Asianet News

धनु राशि

मंगल का गोचर इस राशि के नौवें भाव में होगा। इस राशि के लोग धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है। नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है।

1113
मकर राशि
Image Credit : Asianet News

मकर राशि

मंगल का गोचर इस राशि से आठवें भाव में होगा। इस राशि के लोगों को चोट लग सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस के लिए समय अनुकूल नहीं है। धन की कमी महसूस होगी। किसी से व्यर्थ विवाद हो सकात है। साहस और पराक्रम में कमी आएगी। लेनदेन में सावधानी रखनी होगी।

1213
कुंभ राशि
Image Credit : Asianet News

कुंभ राशि

मंगल का गोचर इस राशि से सातवें भाव में होगा। इस राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा है। पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

1313
मीन राशि
Image Credit : Asianet News

मीन राशि

मंगल का गोचर इस राशि से छठे भाव में होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी में मनचाहा प्रमोशन हो सकता है। शत्रु चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। विदेश यात्राओं से लाभ होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आप का साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा आपके समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा।


ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2023: जुलाई 2023 में सावन की अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ संयोग, ये 4 उपाय दिलाएंगे बड़ा फायदा


Amarnath Yatra 2023: बाबा अमरनाथ के 8 रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे


Sawan 2023: सावन में न करें ये 6 काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved