सार

Mangal Gochar January 2025: मंगल ग्रह 21 जनवरी को वक्री अवस्था में कर्क से मिथुन में प्रवेश करेगा। मंगल का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। इन राशि वालों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।

 

Mangal Rashifal January 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है, मंगल भी इन ग्रहों में से एक है। मंगल ग्रह 21 जनवरी को कर्क से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, इस समय मंगल वक्री स्थिति में रहेगा यानी उल्टी चाल चलेगा। वक्री मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशि के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन के चलते धन हानि हो सकती है। इन्हें इस समय किसी भी क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए और न ही किसी को पैसा उधार देना चाहिए। पैसों के लेन-देन में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे नहीं होंगे। पति-पत्नी में विवाद संभव है।

कर्क वाले हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार

इस राशि के लोग किसी घटना-दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं, इसलिए इन्हें वाहन सावधानी से चलाना चाहिए और मशीनरी से जुड़ा हर काम देख-भाल कर करना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले इस समय आपके लिए नुकसानदायक साबित होंगे। दुश्मनों से सावधान रहने का समय है।

वृश्चिक वाले फसेंगे कानूनी मामलों में

इस राशि के लोग मंगल के राशि परिवर्तन के चलते कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। नौकरी की स्थिति पहले से खराब रहेगी। इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। अगर किसी पैसा दिया है तो वह डूब सकता है। किसी से कोई सहयोग नहीं मिलेगा।

कुंभ वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि दुश्मन परेशान करेंगे। जरा सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरी-बिजनेस में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। कोई जरूरी काम रूकने से नुकसान हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

जिनका जन्म इन तारीखों को हुआ है उन्हें मिलेगी सरकारी नौकरी, धन-दौलत


2025 में मंगल अस्त, इन 3 राशियों को टेंशन, होगा नुकसान!


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।