25 अक्टूबर, बुधवार को शतभिषा नक्षत्र दोपहर 01:30 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। 

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा आदि की जाती है। इस बार ये तिथि 25 अक्टूबर, बुधवार को है। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 October 2023)
25 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 12.32 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को शतभिषा नक्षत्र दोपहर 01:30 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

25 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Oct 25 3:40 PM
चन्द्रास्त - Oct 26 3:38 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 06:53 AM – 08:21 AM और 04:08 AM – 05:35 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM – 05:44 AM

25 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:56 AM – 9:21 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
वर्ज्यम् - 07:21 PM – 08:49 PM


ये भी पढ़ें-

चंद्र ग्रहण 2023 से जुड़े हर छोटे-बड़े सवालों के जवाब, एक क्लिक पर...


Chandra Grahan 2023: ग्रहण से पहले या बाद में क्यों आते हैं भूकंप?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।