MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Sawan 2025: भगवान शिव के 5 वरदान जो बन गए दूसरों के लिए मुसीबत

Sawan 2025: भगवान शिव के 5 वरदान जो बन गए दूसरों के लिए मुसीबत

Sawan Special Stories: भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्योंकि वे बहुत भोले हैं। वे किसी भी भक्त को बिना सोचे-समझे वरदान दे देते हैं। उनके यही वरदान कईं बार देवताओं के लिए मुसीबत बन जाते हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jul 17 2025, 09:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
भगवान शिव की अनोखी कथाएं
Image Credit : Getty

भगवान शिव की अनोखी कथाएं

Interesting stories of Lord Shiva: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन इस बार 11 जुलाई से शुरू हो हो चुका है जो 9 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ उनकी कथाएं भी जरूर सुननी चाहिए। मान्यता है कि शिवजी की कथाएं सुनने से भी जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आज हम आपको भगवान शिव के उन वरदानों की कहानी बता रहे हैं जो बाद में देवताओं और उनके स्वयं के लिए मुसीबत का कारण बन गए। आगे जानिए शिवजी के ऐसे ही 5 वरदानों की कथा…

26
जब अपने ही भक्त से भागे भगवान
Image Credit : Getty

जब अपने ही भक्त से भागे भगवान

धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव का एक परम भक्त था जिसका नाम वृकासुर था। उसने तपस्या करके महादेव को प्रसन्न कर लिया और वरदान मांगा कि ‘मैं जिसके भी सिर पर हाथ रखूं, वह भस्म हो जाए।’ भगवान शिव ने उसे ये वरदान दे दिया। वरदान पाकर पर शिवजी के ही सिर पर हाथ रखने के लिए दौड़ा। तब महादेव एक गुफा में छिप गए। उस समय भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर वृकासुर को नृत्य सिखाने का प्रलोभन दिया। नृत्य करते-करते जैसे ही वृकासुर ने स्वयं अपने सिर पर हाथ रखा, वह स्वयं भस्म हो गया।

Related Articles

Related image1
Sawan 2025: कार्तिकेय और श्रीगणेश के अलावा और कितने पुत्र हैं महादेव के?
Related image2
Sawan Special: सपने में दिखाई दी ये चीजें तो समझ जाइए महादेव अब बदलेंगे आपकी किस्मत
36
जयद्रथ को दिया पांडवों को हराने का वरदान
Image Credit : Getty

जयद्रथ को दिया पांडवों को हराने का वरदान

महाभारत के अनुसार, जयद्रथ सिंधु देश का राजा और दुर्योधन का जमाई था। एक बार पांडवों ने उसे अपमानित कर छोड़ दिया। बदला लेने के लिए जयद्रथ ने महादेव की घोर तपस्या की। महादेव जब प्रकट हुए तो उसने पांडवों को हराने का वरदान मांगा, तब शिवजी ने कहा कि अर्जुन के अलावा शेष पांडवों को तुम एक बार पराजित कर सकोगे। इसी वरदान का फायदा उठाकर जयद्रथ ने कुरुक्षेत्र में चल युद्ध के दौरान भीम, युधिष्ठिर, नकुल और सहदेव को चक्रव्यूह में प्रवेश करने से रोक दिया था। इसी दौरान चक्रव्यूह में फंसकर अभिमन्यु की मृत्यु हो गई थी।

46
भक्त के लिए श्रीकृष्ण से भिड़ गए महादेव
Image Credit : Getty

भक्त के लिए श्रीकृष्ण से भिड़ गए महादेव

श्रीमद्भावत के अनुसार, भगवान शिव का एक परम भक्त था बाणासुर। महादेव ने उसकी और उसके नगर की रक्षा का वरदान दिया था। एक बार बाणासुर भगवान श्रीकृष्ण के पोते अनिरुद्ध को हर लाया। तब श्रीकृष्ण उससे युद्ध करने पहुंचे। अपने वरदान के चलते महादेव को भी युद्ध में उतरना पड़ा। श्रीकृष्ण और महादेव के बीच भयंकर युद्ध हुआ। बाद में देवताओं ने आकर इस युद्ध को शांत करवाया इस बाणासुर की कैद से अनिरुद्ध को छुड़वाया।

56
लवणासुर को दिया अमोघ त्रिशूल
Image Credit : Getty

लवणासुर को दिया अमोघ त्रिशूल

त्रेतायुग में लवणासुर नाम का एक पराक्रमी राक्षस था। उसने तपस्या करके महादेव को प्रसन्न कर लिया। शिवजी ने उसे अपना अमोघ त्रिशूल प्रदान, जिसका सामना दुनिया का कोई योद्धा नहीं कर सकता था। वरदान पाकर लवणासुर साधु-संतों पर अत्याचार करने लगा। तब भगवान श्रीराम के कहने पर उनके छोटे भाई शत्रुघ्न लवणासुर से युद्ध करने पहुंचें। दोनों के बीच भयंकर युद्ध हुआ। इस युद्ध में लवणासुर का वध हो गया और शिवजी का त्रिशूल पुन: उनके ही पास लौट गया।

66
रावण को दिया चंद्रहास खड़ग
Image Credit : Getty

रावण को दिया चंद्रहास खड़ग

राक्षसों का राजा रावण भी महादेव का परम भक्त था। उसने महादेव से अनेक वरदान प्राप्त किए थे, जिससे वह साधु-संतों और मनुष्यों पर अत्याचार करने लगे। महादेव ने उसे अपना चंद्रहास खड़ग भी दिया, जिसका सामना करना किसी के लिए भी संभव नहीं था। तब भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लेकर रावण का वध किया और उसके अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाई।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
Related Stories
Recommended image1
Sawan 2025: कार्तिकेय और श्रीगणेश के अलावा और कितने पुत्र हैं महादेव के?
Recommended image2
Sawan Special: सपने में दिखाई दी ये चीजें तो समझ जाइए महादेव अब बदलेंगे आपकी किस्मत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved