MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Shani Uday 2023: शनि के उदय होते ही बढ़ेंगी इन 5 राशि वालों की मुसीबतें, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Shani Uday 2023: शनि के उदय होते ही बढ़ेंगी इन 5 राशि वालों की मुसीबतें, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

Shani Uday 2023: नवग्रहों में शनि का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। वर्तमान में ये ग्रह कुंभ राशि में अस्त अवस्था में है, जो 5 मार्च को उसी राशि में उदय होगा। शनि के उदय होने से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 22 2023, 10:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
5 मार्च को उदय होगा शनि
Image Credit : Asianet News

5 मार्च को उदय होगा शनि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह है। ये सभी हमारे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। इन सभी में शनि को सबसे प्रमुख ग्रह माना गया है। इसे न्यायाधीश भी कहते हैं यानी मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का परिणाम यही ग्रह प्रदान करता है। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में अस्त है। ये ग्रह 5 मार्च को पुन: उसी राशि में उदय (Shani Uday Rashifal 2023) होगा। शनि के उदय होने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए किन राशि वालों को शनि के उदय होने से सबसे अधिक अशुभ फल प्राप्त होंगे…
 

26
वृषभ राशि
Image Credit : Asianet News

वृषभ राशि

शनि के उदय होने से इस राशि वालों को नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। किसी पर भी अधिक विश्वास नुकसान का कारण बन सकता है। पिता से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। इस समय आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है।
 

36
कन्या राशि
Image Credit : Asianet News

कन्या राशि

शनि का उदित होना इस राशि के लोगों को काफी नुकसानदायक हो सकता है। इनके खर्च अधिक हो सकते हैं, जिससे इन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों में भी सावधान रहना होगा, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
 

46
वृश्चिक राशि
Image Credit : Asianet News

वृश्चिक राशि

किसी बात पर इस राशि के लोगों का विवाद अपने भाइयों से हो सकता है। बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। करियर से जुड़े मामलों में भी सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। लेन-देन करते समय सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
 

56
मकर राशि
Image Credit : Asianet News

मकर राशि

शनि आपकी राशि से दूसरे भाव उदय होने वाले हैं, इस समय आपको काफी सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो समय पर अपना चेकअप करवाएं। संतान से जुड़ा कोई विवाद बड़ा रूप ले सकता है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। खान-पान पर नियंत्रण रखना भी आपके लिए जरूरी है।
 

66
मीन राशि
Image Credit : Asianet News

मीन राशि

शनि इस राशि से 12वें भाव में रहेंगे। ये समय इस राशि वालों के लिए काफी तकलीफदायक हो सकता है। इस समय कोई भी बड़ा फैसला न लें। साझेदारी के कामों से नुकसान होने का खतरा है। खर्चों पर नियंत्रण रखना भी इस समय जरूरी है। किसी वजह से मन में तनाव की स्थिति बन सकती है। दूसरों की बात पर ध्यान न दें।


ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: रात में तिलक लगाकर सोना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या जानते हैं आप इसकी वजह?

Rudraksh Wearing Rules: रुद्राक्ष से दूर हो सकती है आपकी परेशानियां, लेकिन इसे पहनने से पहले ध्यान रखें ये बातें

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।



 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved