MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Shani Vakri 2024: 139 दिन तक शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशि वालों के लिए भारी रहेगा ये टाइम-हो सकता है कुछ अशुभ

Shani Vakri 2024: 139 दिन तक शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशि वालों के लिए भारी रहेगा ये टाइम-हो सकता है कुछ अशुभ

Shani Vakri Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलने लगे तो इसे ग्रह की वक्री स्थिति कहते हैं। जून 2024 में शनि ग्रह भी वक्री होगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Jun 11 2024, 03:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
शनि चलेगा उल्टी चाल
Image Credit : wikipedia

शनि चलेगा उल्टी चाल

Shani Vakri 2024 Details: शनि को रहस्यमयी ग्रह भी कहते हैं। ये ग्रह वैसे तो हमेशा सीधी चाल ही चलता है लेकिन साल के मध्य में एक बार शनि की गति में परितर्वन होता है। इस समय शनि उल्टी चाल चलने लगता है, इसे शनि की वक्री स्थिति कहते हैं। जब भी शनि वक्री होता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर भी होता है। कुछ के लिए शनि की ये स्थिति शुभ रहती है तो कुछ के लिए अशुभ। आगे जानिए साल 2024 में शनि कब से कब तक रहेगा वक्री और किन राशियों पर इसका बुरा असर होगा…

26
जून 2024 में शनि कब से होगा वक्री?
Image Credit : wikipedia@Vaikoovery

जून 2024 में शनि कब से होगा वक्री?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस समय शनि अपनी स्वयं के स्वामित्व की राशि कुंभ में है। शनि की ये स्थिति शुभ फल प्रदान करने वाली है। 30 जून 2024 को शनि ग्रह कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल से चलने लगेगा। शनि ग्रह की ये स्थिति 16 नवंबर 2024 तक रहेगी। यानी शनि ग्रह पूरे 139 दिन तक वक्री स्थिति में रहेगा।

36
मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी
Image Credit : freepik

मेष वालों की बढ़ेगी परेशानी

इस राशि के लोगों की परेशानी शनि के वक्री होने से बढ़ सकती है। ये किसी कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं और कुछ समय जेल में भी बिताना पढ़ सकता है। बेकार की भागदौड़ में समय खराब होगा। पैसा भी खर्च होगा और परेशानियां भी लगातार बढ़ती चली जाएंगी।

46
कर्क वालों की बिगड़ेगी सेहत
Image Credit : freepik

कर्क वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। आता हुआ पैसा बीच में अटक सकता है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। कोई अशुभ समाचार सुनकर मन को धक्का लगेगा। किसी प्रिय मित्र या संबंधी से जुड़ी खबर आपको अंदर तक विचलित कर सकती है।

56
मकर वाले फसेंगे मुसीबत में
Image Credit : freepik

मकर वाले फसेंगे मुसीबत में

इस राशि के लोग आज किसी बड़ी मुसीबत में आज फंस सकते हैं। इससे बचने के लिए काफी पैसा खर्च होगा, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। सेहत के मामलों को गंभीरता से लेना होगा, नहीं तो अस्पताल में एडमिट करने की नौबत भी आ सकती है।

66
कुंभ वाले न लें बड़ा फैसला
Image Credit : freepik

कुंभ वाले न लें बड़ा फैसला

इसी राशि के लोग कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें क्योंकि ये स्थिति ठीक नहीं है। आप कुछ अच्छा भी करेंगे तो उसका बुरा ही होगा। बिजनेस अचानक ठप्प हो सकता है, नौकरी में भी टेंशन बढ़ सकती है। संतान के कारण किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

स्त्री की सुंदरता कब और किस स्थिति में बेकार मानी जाती है?


Nirjala Ekadashi 2024: एकादशी तिथि पर क्यों नहीं खाना चाहिए चावल? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved