MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Shukra Gochar August 2023: 7 अगस्त को शुक्र बदलेगा राशि, आज से ही सावधान हो जाएं ये 4 राशि वाले

Shukra Gochar August 2023: 7 अगस्त को शुक्र बदलेगा राशि, आज से ही सावधान हो जाएं ये 4 राशि वाले

Shukra Rashifal August 2023: अगस्त 2023 का पहला ग्रह परिवर्तन शुक्र का होगा। ये ग्रह वर्तमान में वक्री स्थिति में हैं यानी उल्टी गति से चल रहा है, जिसके चलते ये राशि क्रम में पीछे की ओर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य भी स्थित है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 03 2023, 10:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
शुक्र का राशिफल
Image Credit : Getty

शुक्र का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में शुक्र ग्रह सिंह राशि में वक्री अवस्था में है। ये ग्रह 7 अगस्त, सोमवार को वक्री चाल चलते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेगा। (Shukra Gochar August 2023) शुक्र ग्रह इस राशि में 1 अक्टूबर, रविवार तक रहेगा। 2 अक्टूबर को ये ग्रह पुन: सिंह राशि में आ जाएगा। शुक्र ग्रह के कर्क राशि में आने से 4 राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
कर्क राशि
Image Credit : Asianet News

कर्क राशि

इसी राशि में शुक्र प्रवेश करेगा, जो वक्री अवस्था में रहेगा। इस राशि वालों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। धन हानि के साथ साथ अन्य परेशानियां भी इनके जीवन में आ सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों से विवाद संभव है। लव लाइफ में कड़वाहट आ सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। मान-सम्मान में भी कमी आएगी।

35
सिंह राशि
Image Credit : Asianet News

सिंह राशि

इस राशि वालों को कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार की खुशी पर पैसा खर्च होगा। इस दौरान किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में डूब सकता है, इसलिए निवेश से बचना सही होगा। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी से विवाद होने की संभावना भी बन रही है। इस समय पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें।

45
कन्या राशि
Image Credit : Asianet News

कन्या राशि

इस राशि के लोग किसी बड़े वाद-विवाद में फंस सकते हैं। इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कोर्ट केस में उलझ सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। करियर के मामलों में भी सावधान रहने की जरूत है, कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। साइबर फ्राड की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

55
कुंभ राशि
Image Credit : Asianet News

कुंभ राशि

इस राशि वालों के खर्च अचानक बहुत तेजी से बढ़ सकते हैं। दवाई पर चिकित्सा पर सबसे ज्यादा खर्च होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है या मुनाफा कम हो सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़े कुछ मामले उलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: भगवान शिव की पूजा में क्यों बजाते हैं 3 बार ताली, क्या आप जानते है इस परंपरा का कारण?


Vibhuvana Sankashti Chaturthi: विभुवन संकष्टी चतुर्थी 4 अगस्त को, 3 साल में आता है ये व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ योग


ये 4 काम निर्वस्त्र होकर यानी बिना कपड़ों के नहीं करना चाहिए


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shukra Gochar 2025: शुक्र देगा 5 राशि वालों को झटका, फूटेगी किस्मत-होगी धन हानि
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: कौन जाएगा तीर्थ यात्रा पर-किसकी जेब में आएगा पैसा? पढ़ें राशिफल
Recommended image3
Lucky Rashi 2026: 4 राशि वालों के लिए गेम चेंजर रहेगा साल 2026, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
Recommended image4
Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन किस राशि पर कैसा डालेगा असर?
Recommended image5
Surya Gochar 2025: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बंटाधार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved