Shukra Gochar July 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। ये ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। ग्रहों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर होता है। 

Shukra Rashifal July 2024: नवग्रहों में शुक्र भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किस व्यक्ति को उसके जीवन में कितनी भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी, कितना धन मिलेगा, उसका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, ये सभी बातें शुक्र ग्रह की स्थिति पर ही काफी हद तक निर्भर करती है। ये ग्रह वर्तमान में मिथुन राशि में स्थित है। 6 जुलाई, शनिवार को यानी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के पहले ही दिन ये राशि परिवर्तन कर कर्क में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन से धन लाभ के योग बनेंगे। इनके बिगड़े हुए काम भी इस समय बन सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांस बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज इनके लिए लकी साबित होगी। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी।

सिंह वालों की बढ़ेगी इनकम
इस राशि के लोगों को इनकम में बढोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ-साथ प्रमोशन भी हो सकता है। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। शय्या सुख मिलेगा। कर्ज चुकता हो जाएगा और बिजनेस में भी फायदा होगा। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी।

तुला वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी
इस राशि के लोगों की नौकरी के मामलें में किस्मत चमक सकती है। व्यर्थ के विवादों से छूटकारा मिलेगी। पिता के सहयोग से नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। मनचाहा भोजन मिलेगा, जिससे दिल खुश रहेगा। परेशानियों से बचे रहेंगे।

कुंभ वालों को बिजनेस में होगा फायदा
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। कोई बड़ी फायदेमंद डील ये लोग सकते हैं। विदेश में रहे रहे लोगों के लिए भी ये समय बहुत अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Personality Test: कैसे होते हैं वे लोग जिनकी दोनों भौहें पतली होती हैं या आपस में जुड़ी होती हैं?


पत्नी बोली ‘मैं ब्रह्मचर्य चाहती हूं लेकिन पति नहीं मानते, क्या करूं?’


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।