जून 2025 में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है। वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा, धन लाभ, तरक्की और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

वैदिक ज्योतिष में, ग्रहों और राशियों के बीच एक खास रिश्ता बताया गया है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के एक ही राशि में होने से युति बनती है। सूर्य और शुक्र 2025 के जून महीने में युति बनाएंगे। ऐसे में दोनों ग्रह मिलकर शुक्रादित्य राजयोग बना रहे हैं। धन, समृद्धि और ऐशो-आराम का कारक शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य की युति किन 3 राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग फायदेमंद रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार बढ़ाने की योजनाएं सफल होंगी।

कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका भाग्योदय होगा। व्यापार में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार हो सकता है। आप विवादों से दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप तरक्की हासिल कर पाएंगे। सूर्य और शुक्र की युति आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुक्र और सूर्य की युति आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आप अपने करियर में सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोगों का सहयोग भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक रहेगा।