- Home
- Astrology
- Tarot Card Weekly Horoscope (9-15 March 2026): इस सप्ताह करियर, धन और रिश्तों में क्या बदलाव आएंगे? जानें वीकली टैरो राशिफल से
Tarot Card Weekly Horoscope (9-15 March 2026): इस सप्ताह करियर, धन और रिश्तों में क्या बदलाव आएंगे? जानें वीकली टैरो राशिफल से
Free Tarot Card Reading: टैरो भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के बारे में जानने की एक विधा है जो आपकी ऊर्जा के आधार पर आपको सही मार्गदर्शन दिखाती है। इसकी शुरूआत 15वीं शताब्दी के इटली के 'टैरोची' गेम से जुड़ी मानी जाती है।

टैरो राशिफल 9 से 15 मार्च 2026
Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (9 से 15 मार्च 2026) मेष राशि वाले के काम को सराहना मिलेगी, पिता से सामंजस्य बना रहेगा। वृषभ राशि वालों की फैमिली लाइफ खुशहाल रहेगी, कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। मिथुन राशि वालों को प्रेरणादायक मौका मिलेगा, परिस्थिति बेहतर होगी। कर्क राशि वाले बहुत खुश रहेंगे, ये जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
Aries (मेष) (March 21-April 19)
यह सप्ताह आपके जीवन में नए अवसर, लीडरशिप और आत्मविश्वास की ऊर्जा लेकर आ रहा है। लंबे समय से प्रयासरत कार्यों के अब अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। परिवार विशेष रूप से पिता के साथ संबंधों में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। लापरवाही और अहंकार से बचें, यह समय अपने टैलेंट को दिखाने और नए अवसरों को अपनाने का है। आपकी मेहनत लोगों के सामने आएगी और आपको सराहना भी मिल सकती है। अहंकार से दूरी बनायें और सकारात्मक बनाने का प्रयास करें।
एंजेल्स संदेश : आप अभी जिस निर्णय के बारे में सोच रहे हैं, उसके लिए “No” का संदेश है। अर्थात अभी समय सही नहीं है, आपको किसी बेहतर अवसर का इंतजार करना चाहिए। आप सही दिशा में हैं।
ये भी पढ़ें-
Shani Asta 2026: 40 दिन अस्त रहेगा शनि, 3 राशियों के करियर में आएगा उछाल-पैसा भी मिलेगा
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)
यह सप्ताह स्थिरता, खुशियों और उत्सव की ऊर्जा लेकर आया है। आपके जीवन में किसी उपलब्धि या सफलता का जश्न मनाने का अवसर आ सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और रिश्तों में सहयोग और प्रेम बढ़ेगा। प्रयासरत प्रोजेक्ट या योजना का स्थिर और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। घर, संपत्ति या परिवार से जुड़ी कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करें और जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद लेने का है। कृतज्ञता की भावना रखें, इससे जीवन में और भी शुभ अवसर आकर्षित होंगे।
एंजेल संदेश : आप जिस कार्य या अवसर के लिए तैयारी कर रहे थे, अब उसके लिए आप पूरी तरह तैयार हैं। आपके अंदर वह क्षमता और आत्मविश्वास मौजूद है जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
Gemini (मिथुन) (May 21-June 20)
यह सप्ताह आपके जीवन में आशा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आ रहा है। यदि पिछले समय में किसी कारण से मन थोड़ा निराश था तो अब धीरे-धीरे परिस्थितियां बेहतर होने लगेंगी। संकेत है कि ब्रह्मांड आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। अपने सपनों और लक्ष्यों पर विश्वास बनाए रखें। ध्यान, प्रार्थना या आध्यात्मिक अभ्यास करने से आपकी ऊर्जा और भी संतुलित होगी। इस सप्ताह आपको कोई प्रेरणादायक अवसर या व्यक्ति मिल सकता है जो आपको आगे बढ़ने की दिशा दिखाएगा।
एंजिल संदेश: आपके जीवन में समृद्धि और abundance की ऊर्जा प्रवेश कर रही है। यह केवल धन ही नहीं बल्कि प्रेम, अवसर, खुशी और आंतरिक संतोष के रूप में भी आ सकती है। अपने विचारों में कृतज्ञता का भाव लायें।
Cancer (कर्क) (June 21- July 22)
यह सप्ताह भावनाओं, रचनात्मकता और दिल से लिए गए निर्णयों की ओर संकेत करता है। आपके जीवन में कोई ऐसा अवसर या प्रस्ताव आ सकता है जो आपके दिल को खुश कर दे। रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ सकती है और किसी प्रिय व्यक्ति के साथ संबंध और मजबूत हो सकते हैं। यदि आप किसी क्रिएटिव कार्य या आध्यात्मिक मार्ग से जुड़े हैं तो यह समय प्रेरणा से भरा रहेगा। अपनी भावनाओं को समझें और दिल की आवाज को महत्व दें। अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाए रखें ताकि में जल्दबाजी में निर्णय न लें।
एंजिल संदेश: जिस इच्छा या योजना के बारे में आप सोच रहे हैं, उसका बड़ा परिणाम लगभग एक वर्ष के भीतर दिखाई दे सकता है। अभी आपको धैर्य और निरंतर प्रयास की आवश्यकता है। यह समय तैयारी का है।
Leo (सिंह) (July 23- August 22)
इस सप्ताह आपके जीवन में कोई पुराना अध्याय समाप्त होकर एक नई दिशा खुल सकती है। यह परिवर्तन और नई शुरुआत का संकेत है। शुरुआत में बदलाव थोड़ा असहज लग सकता है, लेकिन समय के साथ आप समझेंगे कि यह परिवर्तन आपके विकास के लिए आवश्यक था। पुराने विचार, आदतें या परिस्थितियाँ जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही थीं, उनसे अब मुक्ति मिल सकती है। यह समय आत्मचिंतन और नए लक्ष्य तय करने का है। यदि आप किसी नई योजना या अवसर को अपनाने का सोच रहे हैं तो सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।
एंजिल संदेश: आपके जीवन में नया अवसर या परिवर्तन आने वाला है। धैर्य और विश्वास बनाए रखें। जल्द ही आपको महसूस होगा कि घटनाएं बिल्कुल उसी समय घट रही हैं जब उनके होने का सही समय है।
Virgo (कन्या) (August 23- September 22)
इस सप्ताह आपको अपनी आदतों, विचारों और आसक्तियों को पहचानने का संदेश दिया जाता है। संभावना है कि आप किसी ऐसी परिस्थिति या संबंध में उलझे हों जो आपकी ऊर्जा को कम कर रहा है। आपको चेतावनी दी जाती है कि डर, लालच या नकारात्मक सोच से बाहर निकलना आवश्यक है। अब आपको आत्मअनुशासन और जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण लगने लगेंगे। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएँ और ऐसी चीजों से दूरी बनाएँ जो आपके मानसिक या भावनात्मक संतुलन को प्रभावित कर रही हैं।
एंजिल संदेश: आपके सामने एक महत्वपूर्ण अवसर आने की संभावना है। यह अवसर आपके करियर, व्यक्तिगत विकास या किसी नए अनुभव से जुड़ा हो सकता है। इसे पहचानना और स्वीकार करना आपके हाथ में है।
Libra (तुला) (September 23- October 22
इस सप्ताह आप अपने विचारों और कार्यों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आप आत्मविश्वसी, नेतृत्वकरता और आकर्षक व्यक्तित्व की ऊर्जा में नज़र आते हैं। नए प्रोजेक्ट या योजनाओं में सफलता मिलती दिखाई देती है साथ ही उत्साह एवं रचनात्मकता की ऊर्जा बढ़ेगी। सामाजिक जीवन भी सक्रिय रह सकता है और लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। यदि आप किसी लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं तो साहस और सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाएँ। आपकी ऊर्जा और टैलेंट दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।
एंजिल संदेश: यदि आप अपने सपनों और क्षमताओं पर विश्वास रखते हैं तो आप अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। स्वयं को सीमाओं में न बांधें। अपने विश्वास को मजबूत रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
Scorpio (वृश्चिक) (October 23 -November 21)
इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। सफलता, सम्मान और उपलब्धि के संकेत हैं। साथ ही लोग आप की सराहना कर सकते हैं और आपको पहचान भी मिल सकती है। आत्मविश्वास और विनम्रता बनाए रखना आपके व्यक्तित्व के लिए आवश्यक है। अपनी उपलब्धियों का आनंद लें, लेकिन साथ ही आगे की योजनाओं पर भी ध्यान दें ताकि यह सफलता स्थायी बन सके। यदि विवाह के लिए प्रयासरत हें तो कुछ बात बनती नज़र आती है, या घर में कोई मंगल कार्य हो सकता है।
एंजिल संदेश: किसी विवाद या तनावपूर्ण स्थिति का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। यदि हाल ही में किसी से मतभेद हुआ है तो, शांति और संतुलन के साथ आगे बढें । अहंकार को अलग रखें, परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी।
Sagittarius (धनु) (November 22 -दिसंबर 21)
इस सप्ताह आपकी क्षमता, बुद्धिमत्ता और क्रिएटिव शक्ति की लोग सरहाना करेंगे। यह समय अपने विचारों और योजनाओं को वास्तविकता में बदलने का है। आपके पास अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के कौशल और संसाधन मौजूद हैं, आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें और अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करें। यह सप्ताह नए प्रोजेक्ट, व्यवसाय या सीखने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए अनुकूल है। अपनी वाणी और सोच को सकारात्मक रखें क्योंकि आपके शब्द और विचार जल्दी परिणाम दे सकते हैं।
एंजिल संदेश: आपको संकेत दिया जा रहा है कि जीवन में साहस के साथ नई दिशा चुनने का समय आ गया है । यदि वर्तमान रास्ता आपको संतुष्टि नहीं दे रहा है, तो परिवर्तन करने से डरें नहीं।
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
इस सप्ताह आपके मन में नए विचार और योजनाएँ जन्म ले सकती हैं। इस समय नई चीजें सीखने, यात्रा करने या किसी क्रिएटिव कार्य की शुरुआत करने के इच्छुक रह सकते हैं। आपके अंदर उत्साह और जिज्ञासा की भावना बढ़ेगी, जिससे आप नए अवसरों को पहचान पाएंगे। यदि आप किसी परिवर्तन के बारे में सोच रहे थे तो अब पहला कदम उठाने का समय है। छोटी शुरुआत करें जोकि भविष्य में बड़ा परिणाम दे सकती है। अपने साहस और उत्साह को बनाए रखें और जीवन के नए अनुभवों का स्वागत करें।
एंजिल संदेश: आपके लिए पुरानी नकारात्मक भावनाओं, अनुभवों या डर को छोड़ने का संदेश है। क्षमा और स्वीकार्यता से ही नई ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर पाएगी। पुराना छोड़ने से नए अवसरों के लिए स्थान बनता है।
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)
इस सप्ताह संसाधनों की सुरक्षा और स्थिरता को बनाये रखने का मार्गदर्शन दिया जाता है। आप अपनी धन-सम्पदा या भावनाओं को लेकर थोड़ा सावधान रह सकते हैं। यह संकेत है कि आप अपनी मेहनत से प्राप्त चीजों की कद्र करते हैं, लेकिन अधिक नियंत्रण से बचिए और संतुलन बनाए रखने का प्रयास करिए। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें और अनावश्यक खर्च से बचें। आपको व्यव्हार में लचीलापन लाना होगा। विश्वास और संतुलन से स्थिरता और प्रगति संभव होती है।
एंजिल संदेश: आपको अपने विचारों और जरूरतों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना चाहिए। सम्मानजनक और दृढ़ तरीके से अपनी सीमाएँ और इच्छाएँ बताना आवश्यक है। जब आत्मविश्वास से अपनी बात रखते हैं, तब लोग भी आपको गंभीरता से लेते हैं।
Pisces (मीन) (February 19- March 20)
इस सप्ताह आपके जीवन में आर्थिक या व्यावसायिक क्षेत्रों में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है। लंबे समय से प्रयासरत कार्य के परिणाम दिखाई देने लगेंगे। आपको सकारात्मक सोच और धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हें, संतुलित तरीके से निभाने का सुझाव है। अपने अनुभव और समझदारी का उपयोग करके आप दूसरों के लिए भी मार्गदर्शक बन सकते हैं। आपके व्यव्हार में स्थिरता और अनुशासन दिखाई पड़ता है। यह जिम्मेदारी एवं मेहनत से आगे बढ़ने का समय है।
एंजिल संदेश: आपको संकेतों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा सकता है। यह संकेत किसी विचार, सपना, अचानक किसी व्यक्ति की बात या जानकारी के रूप में आ सकता है। आसपास होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर ध्यान दें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।