Rakhee Jhawar

1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। 26 साल के करियर में दैनिक देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, दैनिक नवभारत, दैनिक भास्कर, दैनिक पीपुल्स, दैनिक स्टार समाचर पत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया। वर्तमान में एशियानेट हिंदी डिजीटल के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हूं।
  • All
  • 2056 NEWS
  • 534 PHOTOS
  • 219 VIDEOS
2809 Stories by Rakhee Jhawar

Mahashivratri 2022: एक कमी के बावजूद भी मिला Mohit Raina को TV के महादेव बनने का मौका, फिर इसलिए छोड़ा शो

Mar 01 2022, 10:25 AM IST

मुंबई. देशभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जा रही है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस महाशिवरात्रि को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे है। इनमें सबसे पॉपुलर शो रहा है देवों के देव महादेव (Devo Ke Dev Mahadev), जिसने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। ये सीरियल सुपरहिट हुआ और इसमें मोहित रैना (Mohit Raina) ने महादेव का रोल प्ले किया था। इस रोल की वजह से मोहित ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ये शो 2011-14 तक चला। हालांकि, शिव का किरदार निभाकर पॉपुलर होने के बाद भी मोहित ने कुछ समय बाद इस शो को छोड़ दिया था। नीचे पढ़ें कैसे मिला था मोहित रैना को इस शो में महादेव का रोल और आखिर क्यों पीक टाइम पर उन्होंने छोड़ा था शो...

पिचके गाल, सफेद दाढ़ी और चप्पलों में दिखे Aamir Khan तो बिखरे बाल और इस हालत में नजर आई Malaika Arora

Oct 27 2021, 01:27 PM IST

मुंबई. ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने में इन दिनों काफी बिजी नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स तो मुंबई की अलग-अलग लोकेशन्स पर अपनी फिल्मों की शूटिंग करते इन दिनों देखे जा रहे हैं, वहीं कुछ अपने प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में डबिंग स्टूडियो के बाहर भी स्पॉट हो रहे हैं। इसी बीच आमिर खान (Aamir Khan) बांद्रा स्थित एक डबिंग स्टूडियो के बाहर दिखे। लेकिन जिस हालत में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे देखकर हर कोई शॉक्ड है। दरअसल, सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि आमिर के गाल पिचके हैं और दाढ़ी के बाल भी सफेद हो गए हैं। इतना ही नहीं वे इस दौरान लाल रंग की निकर और चप्पल पहने नजर आए। आमिर को इस हालत में देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें बुढ़ा कह रहा है तो कोई कह रहा है ये इंडिया में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए। नीचे देखें कौन - कौन सेलेब्स मुंबई की किन जगहों पर नजर आए...
 

ऐसा बाप जो अपनी ही बेटी से करना चाहता था शादी, सरेआम किया Kiss भी, जानें कौन है ये, जो रहा विवादों में

Sep 20 2021, 08:56 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) 73 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 20 सितंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था। वे एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर फिल्में बनाई। फिल्मों में बोल्ड कंटेंट के लिए फेमस महेश की रील और रियल लाइफ भी हमेशा विवादों से भरी रही। इस उम्र में भी वे ऐसा कुछ कर ही जाते हैं कि विवादों में आ जाते हैं। कुछ महीने पहले उनकी फिल्म सड़क 2 रिलीज हुई, हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लंबे समय बाद डायरेक्टर की कमान संभाली थी। आपको बता दें कि जिस तरह उनकी फिल्में बोल्ड होती हैं, वैसे निर्णय उन्होंने अपनी जिंदगी में भी लिए थे। वे 25 साल छोटी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के साथ लिपलॉप करके भी विवादों में आ चुके हैं। नीचे पढ़े महेश भट्ट की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

स्कूल टाइम में गंदी हरकतें करने से बाज नहीं आते थे रणबीर कपूर, क्लास में टेबल के नीचे बैठकर करते थे ऐसे काम

Sep 11 2021, 04:08 PM IST

मुंबई. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) लंबे समय से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट बैजू बावरा (Baiju Bawra) को लेकर चर्चा में है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम लगभग फाइनल था लेकिन दीपिका ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बराबर फीस की डिमांड की, जिसके कारण ही उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी इस फिल्म लीड रोल प्ले करने वाले थे लेकिन अब उनकी जगह रणवीर को साइन कर लिया गया है। इसी बीच रणबीर से जुड़ा एक पुराना किस्सा वायरल हो रहा है। ये किस्सा उन दिनों का है जब वे स्कूल में पढ़ा करते थे। उस दौरान वे काफी शरारती थे और क्लास में टेबल के नीचे बैठकर गंदी हरकतें किया करते थे। नीचे पढ़े आखिर रणबीर कपूर ऐसा क्या करते थे...