Cheapest Bike in India: ₹45 हजार के बजट में आने वाली TVS की बाइक आज भी गांव और शहर दोनों जगह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। शानदार 80KM तक के माइलेज, कम मेंटेनेंस और मजबूत बॉडी की वजह से यह बाइक छोटे कारोबारियों से लेकर रोजाना सफर करने वालों तक हर किसी को खूब पसंद आ रही है। 

Best Bike Under Rs 50,000: आज पेट्रोल के दाम जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसमें हर कोई ऐसी बाइक चाहता है जो जेब पर भारी न पड़े। अगर आप भी कम खर्च में ज्यादा चलने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो TVS XL100 आपके लिए जबरदस्त ऑप्शन बन सकती है। यही वजह है कि गांव हो या शहर, इस बाइक की डिमांड सालों से बनी हुई है। करीब ₹45 हजार की शुरुआती कीमत में आने वाली ये बाइक माइलेज के मामले में कई महंगी बाइक्स को टक्कर देती है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ कहीं आने-जाने के लिए नहीं, बल्कि छोटे बिजनेस और रोजमर्रा के भारी कामों में भी खूब किया जाता है। आइए जानते हैं इस बाइक की खूबियां और ये चर्चा में क्यों है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 साल बाद भी क्यों नहीं घट रही डिमांड?

TVS XL100 कोई नई बाइक नहीं है। यह दादा-परदादा के जमाने की बाइक है। इसे पहली बार 1980 में लॉन्च किया गया था, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वजह साफ है कम खर्च, मजबूत बॉडी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस। गांवों में दूध सप्लाई करने वाले लोग हों या शहर में सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय, हर किसी की पसंद में ये बाइक शामिल रहती है।

माइलेज ऐसा कि पेट्रोल खर्च आधा लगे

इस बाइक की सबसे बड़ी ताकत इसका माइलेज है। कंपनी दावा करती है कि TVS XL100 करीब 80KM प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। ऐसे समय में जब लोग पेट्रोल के खर्च से परेशान हैं, वहां ये बाइक काफी राहत देती है। कम तेल में लंबी दूरी तय करने की वजह से ये बाइक छोटे शहरों और गांवों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

TVS XL100: कीमत कम, काम बड़ा

TVS XL100 की शुरुआती कीमत करीब ₹44,999 रखी गई है। यही वजह है कि कम बजट वाले लोग भी इसे आसानी से खरीद लेते हैं। इस बाइक को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें मजबूत और टिकाऊ टू-व्हीलर चाहिए। किराना, सब्जी, दूध या छोटा सामान ढोने वाले लोग इसे काफी भरोसेमंद मानते हैं।

TVS XL100 का इंजन भी दमदार

इस बाइक में 99.7cc का इंजन मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हल्की बॉडी होने की वजह से इसे चलाना भी आसान रहता है। साथ ही इसका मेंटेनेंस खर्च भी काफी कम आता है। यही कारण है कि पहली बार बाइक खरीदने वाले लोग भी इसे पसंद करते हैं।

हर मिनट बिक रही ये बाइक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में लगभग हर मिनट TVS XL100 की एक यूनिट बिक जाती है। ये आंकड़ा बताता है कि लोगों का भरोसा आज भी इस बाइक पर कितना मजबूत है। अब खबरें ये भी हैं कि कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ सकती है।