बिहार में डायन का आरोप लगा एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ितों पर बलि देने वाले हथियार से किया हमला। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। वहीं घायलों को भर्ती कराया गया है।

भागलपुर: बिहार में डायन का आरोप लगा एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 60 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि महिला के 65 वर्षिय पति और 14 साल के पोते का भी इलाज चल रहा है। शुक्रवार की देर रात पड़ोस में ही रहने वाला घायलों का रिश्तेदार ने यह हमला किया। मामला बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तिपूर बैरिया गांव की है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। घायलों की पहचान आनंदी मंडल, पत्नी लालो देवी और पोता धनेश्वर कुमार के रुप में हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोए अवस्था में किया हमला
अस्पताल में इलाज के दौरान धनेश्वर कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे उनका रिश्तेदार बाजो मंडल घर में घुसा। डायन का आरोप लगाते हुए पहले दादी पर धारदार हथियार से कई वार किया। वह और दादा बीच बचाव करने गए तो उनपर भी बाजो मंडल ने हमला किया। वहीं. घायल वृद्धा का कहना है कि आरोपी उनका चचेरा पोता है। उसके परिवार को शक है कि वह डायन है और उसके परिवार पर जादू टोना करती है। बाजो मंडल के घर में कुछ भी बुरा होता है तो वह उसे ही दोषी समझता है। डायन का आरोप लगा देर रात बाजो घर में घुसा और उसकी हत्या की नियत से उसपर धारदार हथियार से कई हमले किए। किसी तरह तीनों ने अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चल रही रेड
घटना के बाद पुलिस रात करीब एक बजे गांव पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। घटना को लेकर गांव में दहशत है। जबकि तीनों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। इस मामले में एक केस दर्ज कराया गया है। घायल लालो देवी की हालत गंभीर है। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म हैं।

यह भी पढ़े- राजस्थान वासियों के लिए खुशखबरी, इन 6 तीर्थस्थलों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इतने शुल्क में मिलेगी ये फैसिलिटी